{"_id":"673db9dac07755fa637f8cef1ac2aec5","slug":"31-officers-transferred-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के 31 अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के 31 अफसरों का तबादला
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शिक्षा विभाग के 31 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 16 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षकों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
तबादले में तैनाती पाने वाले वे 15 अधिकारी भी शामिल हैं जो महीनों से प्रतीक्षारत थे।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिया है।
प्रतीक्षारत श्यामा कुमार को सहारनपुर, भगवत प्रसाद पटेल को फर्रुखाबाद, मिथलेश कुमार को जालौन, जय प्रकाश यादव को बहराइच व दिनेश कुमार यादव को आगरा का प्रभारी डीआईओएस बनाया गया है।
प्रतीक्षारत अफसरों में नंदलाल डीआईओएस कानपुर देहात, छेदी लाल चौरसिया उप सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, राजशेखर सिंह उप प्राचार्य डायट फर्रुखाबाद और शिवलाल को उप प्राचार्य डायट ललितपुर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
शिवपूजन पटेल को प्रवक्ता सीटीई इलाहाबाद, जय प्रकाश विधि अधिकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद और अनिल भूषण चतुर्वेदी उप निदेशक बस्ती मंडल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह केके गुप्ता को प्रभारी संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ, एसएन चौरसिया सह जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद व राम कृपाल अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद नियुक्त किए गए हैं।
इसके अलावा एसएन मिश्र प्रवक्ता सीटीई वाराणसी से प्राचार्य डायट बाराबंकी, राजेश कुमार आर्या अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से डीआईओएस बस्ती बनाए गए हैं।
उदय राज प्राचार्य डायट श्रावस्ती से उप शिक्षा निदेशक फैजाबाद, प्रेम प्रकाश उप प्राचार्य डायट कौशांबी से वहीं के डीआईओएस, राजकुमार पंडित सह जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद से प्रभारी डीआईओएस औरैया बनाए गए हैं।
इसी तरह उपेंद्र कुमार सिंह डीआईओएस औरैया से निदेशक हिंदी संस्थान वाराणसी, दिनेश सिंह सहायक निदेशक पत्राचार इलाहाबाद से डीआईओएस देवरिया, कमलेश बाबू डीओईओएस हापुड़ से एडी बेसिक फैजाबाद नियुक्त किए गए।
विनोद कुमार प्रवक्ता डायट सहारनपुर से प्रभारी डीआईओएस हापुड़, परमहंस सिंह यादव प्रधानाचार्य राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी से प्रभारी डीआईओएस आजमगढ़ बनाए गए हैं।
जय प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रायबरेली से प्रभारी डीआईओएस शाहजहांपुर, राजू राणा सह जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली से प्रभारी डीआईओएस अलीगढ़ व मनोज कुमार द्विवेदी प्रवक्ता सीटीई इलाहाबाद से डायट प्राचार्य फैजाबाद नियुक्त किए गए।
अवधेश नारायण मौर्या उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद से प्रभारी डीआईओएस गोरखपुर तथा राम शरण सिंह सहायक शिक्षा निदेशक मुख्यालय इलाहाबाद से डीआईओएस बाराबंकी के पद पर भेजे गए हैं।
योगेंद्र नाथ सिंह का राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशालय में किया गया तबादला रद्द करते हुए उन्हें उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुरादाबाद मंडल बनाया गया है।