फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नीदरलैंड के राजदूत और मुख्य सचिव के बीच निवेश पर लंबी बात

नीदरलैंड के राजदूत और मुख्य सचिव के बीच निवेश पर लंबी बात

Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड के राजदूत और मुख्य सचिव के बीच निवेश पर लंबी बात
प्रदेश में निवेश करेगा नीदरलैंड
विज्ञापन

नीदरलैंड के राजदूत ने मुख्य सचिव से मिलकर की निवेश पर चर्चा
15 उद्योगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के दौरे पर हैं राजदूत


अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए नीदरलैंड भी आगे आया है। इसके लिए नीदरलैंड गणराज्य के राजदूत मार्टेन वन डेन बर्ग के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय से मुलाकात कर निवेश पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में पर्यावरण, डेयरी, कृषि, एग्रो प्रोसेसिंग, औद्यानिक विकास, चीनी उद्योग, पशुधन , बायोफ्यूल सहित करीब 15 उद्योगों से जुड़े लोग शामिल थे।
मुख्य सचिव ने नीदरलैंड के राजदूत को प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश का एक उपयुक्त माहौल बना है। प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, एग्रो प्रोसेसिंग, पर्यटन, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, नागरिक उड्डयन व अन्य कई क्षेत्रों में असीमित अवसर हैं। उन्होंने कृषि, नगर विकास, डेयरी, चिकित्सा, लोक निर्माण तथा पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे निवेशकों को शासन द्वारा घोषित नीतियों के मुताबिक सभी तरह की सब्सिडी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निवेशकों को सिंगल विडो सिस्टम के अंतर्गत सभी स्वीकृतियां समय से दिलाने के भी निर्देश दिए ताकि उन्हें उद्योग लगाने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में नीदरलैंड के राजदूत के अलावा ऑनरेरी काउंसलर शरद थडानी, नीदरलैंड के नई दिल्ली स्थित दूतावास में काउंसलर हेड ऑफ इकोनॉमिक सेक्शन मिचल बिरकेन्स, सीनियर एडवाइजर इकोनॉमिक एंड कॉमर्शियल माया आचार्य शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
निवेशकों ने इन क्षेत्रों में दिखाई दिलचस्पी
मुख्य सचिव ने निवेशकों से एलार इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रभाकर श्रीवास्तव से आलू प्रसंस्करण व कोल्ड चेन की स्थापना, इकोरायस के मधुसूदन प्रकाश व रोहन प्रकाश से चिकित्सा, रोड सेफ्टी तथा सड़क निर्माण के बाबत चर्चा की। पीयूएम के पुनीत रमण से डेयरी, हॉर्टीकल्चर तथा फ्लोरिकल्चर, काबा इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुराग चतुर्वेदी से भूमि सुदृढ़ीकरण तकनीक तथा टेस्टी डेयरी के अतुल मेहरे से डेयरी क्षेत्र में इंडो डच सेंटर फ ॉर एक्सीलेंस, क्रिमको की भावना विश्वनाथ से पोटैटो कंपनी, आईसीसीओ के रवि अग्रवाल से डेयरी क्षेत्र में निवेश पर विचार-विमर्श हुआ। सॉलीडरीडाड के ताहिर जैदी ने गन्ना व चमड़ा, फिनिस सोसायटी के अभिजीत बनर्जी ने सैनिटेशन व ओडीएफ , रॉयल हसकोनिंग ने गंगा एक्शन प्लान, यमुना एक्शन तथा नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट, जीसी इंटरनेशनल की अदितितल्लु ने कूड़े से बिजली बनाने तथा सिंबो ग्रीन टेक के प्रतिनिधि ने पोखरों के पुनरुद्धार में निवेश की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed