{"_id":"619dda22f3372b120f107e9c","slug":"20-percent-questions-will-be-objective-in-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र का पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड के प्रश्न पत्र का पैटर्न
Wed, 24 Nov 2021 11:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:52 AM IST
सार
शैक्षिक सत्र 2022-23 से यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे। चालू सत्र में 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में नई व्यवस्था का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का पैटर्न शैक्षिक सत्र 2022-23 से बदल जाएगा। इसमें 20 प्रतिशत अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में अभी तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र की व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक विषय के सभी प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देना होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 के तहत बोर्ड परीक्षा 2023 से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र देने की तैयारी की है। इसका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने 9वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा से इसका प्रयोग शुरू किया है। प्रदेश में बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में चल रही 9वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय में एक प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ दिया जा रहा है। इसमें उत्तर ओमएमआर शीट देना होता है। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र से प्रत्येक विद्यार्थी के प्राप्तांक में इजाफा होगा और परीक्षा परिणाम भी सुधरेगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र की नई व्यवस्था को लागू करने का निर्णय शासन स्तर पर किया जाएगा।