{"_id":"6335a0aa3b617c7cec6f9904","slug":"16-police-officers-transferred-joint-commissioner-of-police-luv-kumar-relieved-for-central-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त
Thu, 29 Sep 2022 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:22 PM IST
सार
तीन पुलिस उपाधीक्षकों को यूपी एटीएस में तैनाती दी गई है। इसमें प्रीति देवी को बलिया से, ओजस्वी चावला को बदायूं से और जितेंद्र कुमार द्वितीय को सुरक्षा मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से एटीएस में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने बृहस्पतिवार को 13 आईपीएस और 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गौतमबुद्धनगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर जेल विभाग में डीआईजी रवि शंकर छवि को गौतमबुद्धनगर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा 2018 बैच के 2 और 2020 बैच के 9 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को भी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है। 2018 बैच के चंद्रकांत मीणा को मेरठ से बरेली और चिराग जैन को प्रयागराज में ही तैनाती दी गई है। 2020 बैच के आईपीएस अमित कुमावत को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, अनुकृति शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से बुलंदशहर, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से मुजफ्फरनगर, मानुष पारिक को गाजियाबाद से गोरखपुर, पाटिल निमिष दशरथ को मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद, शक्ति मोहन अवस्थी को मुरादाबाद से आजमगढ़, शिवा सिंह को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, श्रुति श्रीवास्तव को आगरा से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर और पुनीत द्विवेदी को अलीगढ़ में ही तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इनके अलावा सात डीएसपी के भी तबादले किए गए हैं। जितेंद्र कुमार प्रथम को शामली से बलिया, पवन कुमार द्वितीय को हापुड़ से बदायूं, अंकित कुमार प्रथम को जौनपुर से सुरक्षा मुख्यालय और दलवीर सिंह को पीटीएस जालौन से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्घनगर स्थानांतरित किया गया है। तीन अन्य डीएसपी प्रीति देवी को बलिया से, ओजस्वी चावला को बदायूं से और जितेंद्र कुमार द्वितीय को सुरक्षा मुख्यालय से एटीएस में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन