फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

अति संवेदनशील माने जाने वाले जिले के टांडा में गत दिवस एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। 2 जून को फेसबुक पर एक धार्मिक स्थल की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी। जानकारी लोगों को हुई, तो उनमें आक्रोश पनपने लगा। एक दिन पहले धार्मिक व सामाजिक संस्था अदारे शरैय्या के मौलाना फैय्याजुद्दीन के नेतृत्व में लोगों ने टांडा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पंत से मुलाकात की। पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पवित्र रमजान माह का दौर चल रहा है। आने वाले दिनों में ईद पर्व है। कुछ लोग माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी एसपी सुधीर सिंह को दी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर कोतवाली पुलिस ने पोस्ट करने वाले अलीगंज थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी शैलेश राज पुत्र डॉ. जगदीश के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि सोमवार सुबह दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कहा कि जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed