फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पछुवा हवा ने तराई में बढ़ाई ठंड

पछुवा हवा ने तराई में बढ़ाई ठंड

Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
पछुवा हवा ने तराई में बढ़ाई ठंड
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज सोमवार रात से अचानक बदल गया है। चल रही तेज पछुवा हवा ने नमी बढ़ा दी है। जिससे ठंड बढ़ गई है। पारा भी लुढ़का है। ऐसे में मंगलवार को लोग सिहरने को मजबूर है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। ठिठुरते हुए सभी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


तराई में मौसम इस बार रह-रह कर करवट ले रहा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही लगा था कि ठंड शुरू हो जाएगी। लेकिन अब तक लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। सोमवार रात अचानक पछुवा हवा चलने लगी। जिससे लोग सिहरने को मजबूर रहे। मंगलवार सुबह बिस्तर छोड़ने पर ठिठुरन और गलन से सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले नन्हें बच्चों को हुई। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अचानक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तब्दीली देखने को मिली है। ठिठुरन और बढ़ेगी। चार दिन बाद घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed