फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
आज बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार की सुबह से मंडी परिषद से रवाना की जाएंगी।

बूथों पर रवानगी के लिए मतदान कर्मियों को सुबह छह बजे मंडी परिषद में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। मतदान कर्मियों को मंडी परिषद से ईवीएम, मतदाता सूची के साथ सभी प्रपत्रों को देकर उन्हें बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।

छठवें चरण में लोकसभा चुनाव कराने के लिए 12 मई को संसदीय क्षेत्र के 2118 बूथों पर रविवार को मतदान होंगे। निर्वाचन के लिए अमहट स्थित मंडी परिषद से शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए मतदान कर्मियों को सुबह छह बजे मंडी परिषद बुलाया गया है। छह बजे हाजिरी के बाद उन्हें विधानसभा क्षेत्रवार बने पंडाल में मतदान सामग्री एवं ईवीएम उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें आरक्षित वाहनों से संबंधित बूथों को रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने मतदान कार्मिकों को बूथों तक पहुंचाने के लिए एआरटीओ को केंद्रीय विद्यालय के ग्राउंड में वाहनों को सुबह पहुंचाने का निर्देश दिया है।

मतदान कार्मिक मतदाता सामग्री व मतदाता सूची का मिलान करने के बाद अपने बूथों को रवाना होंगे। पोलिंग पार्टियों को शनिवार को ही बूथों की ड्यूटी भी मंडी परिषद से दी जाएगी।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने अमहट स्थित मंडी परिषद व केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मतदान कार्मिकों के ड्यूटी वितरण, मतदान किट व ईवीएम वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया।

साथ ही मतदान कार्मिकों के लिए पेयजल, छाया एवं अन्य इंतजाम दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि व्यवस्था में खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम के साथ सामान्य प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मंडी परिषद एवं केंद्रीय विद्यालय में काउंटर लगाए गए हैं।

सेक्टरवार बने काउंटरों से सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में किट व ईवीएम, वीवीपैट वितरण के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। शाम तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की रिपोर्ट मांगी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि सुबह छह बजे से सात बजे तक प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉकपोल कराया जाएगा। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। शाम छह बजे तक कतार में लगे वोटरों को मतदान करने का मौका मिलेगा।

चुनाव आयोग ने मतदान के दिन बूथों पर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता को ही पोलिंग एजेंट बनाने का निर्देश दिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारियों को इसका निर्देश दे दिया गया है। बाहरी लोकसभा क्षेत्र के व्यक्ति को पोलिंग एजेंट नहीं बनाया जा सकेगा।


पुलिस अधीक्षक अनुुराग वत्स ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए सभी थानों पर दो पुलिस मोबाइल रिजर्व रहेगी। इसमें एक पैरा मिलिट्री व एक प्रदेश पुलिस की टीम रहेगी। बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस को वाहनों की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed