{"_id":"5b01b46c4f1c1bde408b6ac0","slug":"121526838380-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की ससुराल गए बुजुर्ग को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की ससुराल गए बुजुर्ग को गोली मारी
Updated Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की ससुराल गए बुजुर्ग को गोली मारी
सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग ने मेहमानी में आए बुजुर्ग को गोली मार दी। घायल बुजुर्ग को कस्बे की सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओढऱापुर निवासी राजाराम पाल की पुत्री की ससुराल बख्तावरपुर निवासी रामनाथ के घर है। शनिवार को राजाराम अपनी पुत्री के घर आया था। रविवार को वह रामनाथ के घर के बाहर खड़ा था।
इसी बीच बख्तावरपुर निवासी शिवम पाल तमंचा लेकर वहां पहुंचा और राजाराम पाल को गोली मारकर भाग गया। इससे राजाराम घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि शिवम मौके से भाग गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग राजाराम को आनन-फानन में सीएचसी सिधौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए राजाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में राजाराम के दामाद रामनाथ ने मोहल्ले के ही शिवम पाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शिवम ने गोली क्यों मारी? ये स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।