फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, पढ़ें बनारस समेत 10 जिलों के टॉपरों की लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 02:25 PM IST
खास बातें

UPMSP UP Board Sarkari Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार की दोपहर में परिणाम जारी कर दिया गया। वाराणसी जिले के 92563 विद्यार्थियों समेत आसपास के जिलों के लाखों विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार था। विद्यार्थी अमर उजाला पर सबसे पहले amarujala.com/results पर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: UP Board 10 12 Result Kab Aayega, Varanasi Topper List
वाराणसी की टॉपर ख्याति सिंह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:23 PM, 25-Apr-2025
इंटरमीडिएट में वाराणसी के नमन टॉपर
वाराणसी जिले में इंटरमीडिएट के टॉप- 10 की सूची में 21 छात्र- छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें 15 छात्राएं शामिल हैं। टॉपर नमन गुप्ता हैं। नमन श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र हैं। उन्होंने 92.20 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 
01:21 PM, 25-Apr-2025
वाराणसी के टॉप-10 सूची में 14 परीक्षार्थी
वाराणसी जिले के टॉप-10 सूची में 14 परीक्षार्थी हैं। इसमें सबसे ज्यादा 9 छात्राएं हैं। परिणाम घोषित होने के बाद जिले के प्रमुख स्कूलों में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
01:19 PM, 25-Apr-2025
वाराणसी की टॉपर ख्याति सिंह
वाराणसी की टॉपर ख्याति सिंह खुशहाल नगर की रहने वाली हैं। पिता संजय कुमार सिंह प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट हैं और मां कंचन सिंह गृहणी हैं। घर की इकलौती बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजन काफी खुश हैं। 
01:16 PM, 25-Apr-2025
ये हैं वाराणसी के टॉपर
01:15 PM, 25-Apr-2025
जेल में बंद कैदी भी हुए पास
वाराणसी की सेंट्रल और जिला जेल में बंद 13 बंदियों में हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के 10 बंदी पास हुए हैं।
01:10 PM, 25-Apr-2025
UP Board Result: गाजीपुर की अनीता यादव टॉपर
गाजीपुर जिले के शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की अनीता यादव ने 96.50 प्रतिशत हासिल कर प्रदेस के टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुई हैं। उन्हें 600 में से 579 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 25-Apr-2025
चंदौली के अमन बने टॉपर
चंदौली के तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज नोनार तुलसी आश्रम चनऊ के अमन ने 10वीं में प्रदेश में टॉप- 10 सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 600 में से 579 अंक प्राप्त किए हैं। 96.50 प्रतिशत पाकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। 
12:56 PM, 25-Apr-2025
भदोही के दीपक यादव टॉपर
भदोही जिले के विवेकानंद गोपीगंज कॉलेज 10वीं के छात्र दीपक यादव को 580 अंक मिले हैं। 96.67 प्रतिशत पाकर दीपक ने प्रदेश के टॉप- 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 
12:52 PM, 25-Apr-2025
वाराणसी की ख्याति सिंह को 96.67 प्रतिशत
वाराणसी जिले के विकास इंटर कॉलेज की ख्याति सिंह ने 10वीं में 600 अंकों में से 580 अंक पाकर टॉप- 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उनको 96.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। ख्याति की इस उपलब्धि से परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है। 
12:41 PM, 25-Apr-2025
UP Board Topper: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित
बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने में व्यस्त हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट चेक कर लिया है, उनके चेहरे की चमक देखने लायक है। परीक्षा में पास होने के बाद उनके चेहरे खिल उठे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed