{"_id":"6a9735c0fab6ff73020fe2a4","slug":"floodwaters-in-darad-nallah-washed-away-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1056167-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दरड़ नाले में आए पानी ने उखाड़ी पुल की एप्रोच रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दरड़ नाले में आए पानी ने उखाड़ी पुल की एप्रोच रोड
Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कांसवाली कोठरी को ग्राम सोडा से जोड़ने वाले पुल की सड़क को दरड़ नाले में आए तेज बहाव के पानी ने बहा दिया। जिसके कारण ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। सोमवार की देर रात नाले में आए तेज बहाव के पानी से पुल की एप्रोच रोड में कटाव लगा और धीरे-धीरे पूरी सड़क बह गई। ग्रामीणों ने बताया दोनों गांवों के बीच यह पुल आवाजाही का एकमात्र साधन है। सड़क बह जाने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों को दैनिक आवाजाही में कठिन समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पुल की सड़क को तुरंत ठीक कराए जाने की मांग भी की है।
-- -- -- -- -- --
नदी-नाले उफनाए लोगों की बढ़ी रही परेशानी
हरबर्टपुर। भारी बारिश के चलते क्षेत्र की सभी नदी और बरसाती नाले-खाले उफान पर आ गए। जिससे कई क्षेत्रों के निवासियों की आवाजाही बाधित रही। लोग ट्रैक्टरों के सहारे नदी व नालों के रपटों को पार करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा नदियों के आसपास पानी की स्थिति का जायजा लेने व सेल्फी आदि लेने वालों की भी भीड़ जमा रही।
-- -- -- -- -- -- -- -
नाला चोक होने से दुकानों में घुसा पानी
हरबर्टपुर। बारिश के कारण नगर के सहारनपुर रोड स्थित दुकानों व मकानों में बारिश का पानी घुस गया। स्थानीय निवासी अन्ना, राजेश कुमार, संतोष देवी, पंकज रोहिला, अनूप कुमार सिंघल, नौशाद, संजय राठौर आदि ने बताया हाईवे के किनारे बने नाले के चोक हो जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया नाला आमतौर पर चौक रहता है जिसके कारण पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पाती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से नाले की सफाई कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बस्ती के घरों में घुसा बारिश का पानी
कालसी। ग्राम पंचायत व्यास नहरी के हरिपुर क्षेत्र की बस्ती में वर्षा का पानी घुस गया। पानी ने बस्ती में स्थित छह घरों में रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। रिहाइशी इलाके में पानी घुसने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल व क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक मनोज नेगी ने विभागीय टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय निवासी मरजीना खान, साहिल खान, सुरेश तोमर, जैतून बानो, अंजुम बेबी, अनिल भंडारी, इस्माइल खान आदि के घरों में पानी ने अधिक नुकसान किया है। ग्राम प्रधान कृष्णा तोमर ने प्रशासन से पीड़ितों को सहायता दिए की मांग की है।