फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 21 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:20 AM, 21-Oct-2026

यूपी: आगरा के मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे रामायण के रंग, सफर में दिखेगी ब्रज की छटा; राधा-कृष्ण भी आएंगे नजर

आगरा मेट्रो के मेडिकल कॉलेज स्टेशन को भगवान श्रीराम के गुरुकुल जीवन और रामायण के प्रसंगों से सजाया जाएगा। आगरा कॉलेज स्टेशन पर राधा-कृष्ण की चित्रकलाओं और ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
  और पढ़ें
11:19 AM, 21-Oct-2026

Bijnor: दशहरा मेला देखकर लौट रहे 3 किशोरों पर गुलदार का हमला, दो घायल; लक्की की सूझबूझ से बची जान

बिजनौर के बढ़ापुर में दशहरा मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों की बाइक पर गुलदार ने हमला कर दिया। यश और रेहान घायल हुए, जबकि लक्की बाइक की रफ्तार बढ़ाकर आगे निकल गया। दोनों घायलों का नगीना सीएचसी में उपचार हुआ।

और पढ़ें
विज्ञापन
11:18 AM, 21-Oct-2026

एयर शो के लिए काशी तैयार: 20 लाख लोगों का सैलाब, कहां होगी पार्किंग, कैसे पहुंचेंगे नमो घाट; पढ़ें- पूरा प्लान

काशी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को गंगा के आसमान में वायुसेना का शौर्य दिखेगा। भव्य एयर शो के लिए काशी पूरी तरह से तैयार है। नमो घाट पर प्रधानमंत्री के मंच की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। और पढ़ें
11:17 AM, 21-Oct-2026

यूपी: इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन मैनेजर घायल; स्टेशन पर 12 मिनट खड़ी रही, जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट

वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर अमेठी स्टेशन से पहले अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। घटना में ट्रेन मैनेजर हरिकेश घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। ट्रेन करीब 12 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश और जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
11:14 AM, 21-Oct-2026

उन्नाव: बक्से में बंद मिला युवक का शव, चेहरे और सिर पर चोटों के निशान, पत्नी समेत तीन संदिग्ध हिरासत में

Unnao News: उन्नाव-लालगंज हाईवे पर एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार रात बक्से में बंद एक 25 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे वजनदार चीज से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। और पढ़ें
11:13 AM, 21-Oct-2026

भव्य एयर शो का ट्रायल देखने के लिए नमो घाट पर उमड़े लोग

भव्य एयर शो का ट्रायल देखने के लिए नमो घाट पर उमड़े लोग और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 21-Oct-2026

चलती बाइक पर फटा मोबाइल: शर्ट की जेब में रखा था फोन, धमाके ने उजाड़ दिया परिवार; दो बच्चों के सिर से उठा साया

मुजफ्फरनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चलती बाइक पर जेब में मोबाइल फटने से गिरकर बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौत हो गई। कर्मचारी भतीजे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था।  और पढ़ें
11:10 AM, 21-Oct-2026

देवबंद: मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी की पत्नी हाजरा का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिजनों में शोक

मशहूर शायर डॉ. नवाज देवबंदी की पत्नी हाजरा का 62 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। मेरठ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम देवबंद में नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी।

और पढ़ें
11:00 AM, 21-Oct-2026

बांदा: चाय की दुकान पर विवाद, दबंगों ने तमंचे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Banda News: बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरन कस्बे में चाय की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद दबंगों द्वारा तमंचे से फायरिंग की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नीरज द्विवेदी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। और पढ़ें
11:00 AM, 21-Oct-2026

Para Asian Games: मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, आयुष ने जीता गोल्ड, अनुभव ने कांस्य पर जमाया कब्जा

जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में मेरठ के आयुष वर्मा ने एफ-53 शॉटपुट में 8.16 मीटर के प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। अनुभव चौधरी ने टी-35 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed