फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 4 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:22 AM, 04-Oct-2026

यूपी: बसपा-सपा में रह चुके पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मिले राहुल से, गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का एलान

Swami Prasad meets Rahul: राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के सामने कांग्रेस पार्टी एकमात्र विकल्प है। इसलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ने का फैसला किया। और पढ़ें
08:12 AM, 04-Oct-2026

आगरा: फैक्टरी में आग लगने से मची अफरातफरी, 150 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला

आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने आसपास के हिस्सों की जांच की, ताकि बुरादे में दोबारा आग न सुलग सके। दमकल और पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
08:00 AM, 04-Oct-2026

भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश बने प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल मीडिया सह संयोजक; आगरा से इनको भी मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय मीडिया टीम की आधिकारिक घोषणा की। नई टीम में आगरा और ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। और पढ़ें
07:59 AM, 04-Oct-2026

UP: प्रदेश के हर जिले से पूरी तरह से विदा हुआ मानसून, धूप बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर

यूपी से मानूसन पूरी तरह से विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का आहट मिलेगी। यूपी के साथ कई और राज्यों से भी मानसून विदा हो गया है।  और पढ़ें
07:42 AM, 04-Oct-2026

यूपी: विवाहिता का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, परिजन ने युवक की कर दी पिटाई; पुलिस को साैंपा

युवक पहले विवाहिता को मिलने के लिए बुलाता था। बाद में उसने रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।  और पढ़ें
07:32 AM, 04-Oct-2026

मोहब्बत का खाैफनाक अंत!: तहसीलकर्मी पर महिला मित्र की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक तहसीलकर्मी पर अपनी महिला मित्र की हत्या कर शव फेंकने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शव की तलाश की जा रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:20 AM, 04-Oct-2026

रामलीला: राजपद त्याग वन को चले राम, सीता और लक्ष्मण भी साथ; दृश्य देख निषादराज व्याकुल

रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में वनगमन प्रसंग का भावुक मंचन हुआ। राजपद त्यागकर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन को चले। राम-सीता को धरातल पर सोते देख निषादराज व्याकुल हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। ‘चलत राम लखि अवध अनाथा, विकल लोग सब लागे साथा’ प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

और पढ़ें
06:12 AM, 04-Oct-2026

एयर शो: 30 लाख दर्शकों के लिए सुरक्षा योजना तैयार, सेक्टर और जोनवार पुलिस करेगी प्रबंधन; क्यूआरटी भी रहेगी

वाराणसी में तीन दिवसीय एयर शो को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। करीब 30 लाख दर्शकों की संभावित भीड़ के लिए सेक्टर और जोनवार पुलिस तैनाती होगी। पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। क्यूआरटी, ड्रोन, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

और पढ़ें
05:56 AM, 04-Oct-2026

यूपी: फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के केस में भुगतान रोका, काली सूची में डालकर छोड़ा; करोड़ों का ठेका लेने का आरोप

आजमगढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के मामले में संबंधित व्यक्ति का भुगतान रोककर उसे काली सूची में डाल दिया गया, लेकिन डीएम के हस्ताक्षर से जारी कथित फर्जी प्रमाण पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में शिकायतकर्ता ने अब अपर आयुक्त प्रशासन से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण को लेकर विभागीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें
05:56 AM, 04-Oct-2026

घट रहा जलस्तर: आजमगढ़ में कटान हुई तेज, 50 बीघे जमीन नदी में समाई; अभी भी खतरा बिंदु से ऊपर है सरयू

आजमगढ़ में सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कटान तेज हो गई है। कटान की वजह से करीब 50 बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण 25 नावों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed