Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: From Awadh to Purvanchal, the Ramkatha is heating up the political atmosphere

प्रयागराज: अवध से पूर्वांचल तक सियासी हवा गर्मा रही राजमहल की रामकथा, यूपी से बिहार तक के दिग्गजों का जमावड़ा

Thu, 19 Nov 2026 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा योगेश नारायण दीक्षित, प्रयागराज
योगेश नारायण दीक्षित, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 03:06 AM IST
सार

रामकथा के मंच पर बाबा रामदेव, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत कई विधायकों की मौजूदगी ने राजमहल की रामकथा के बड़े उद्देश्य की ओर इशारा कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj: From Awadh to Purvanchal, the Ramkatha is heating up the political atmosphere
अभिनंदन करते बाबा रामदेव, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व अन्य। - फोटो : आयोजक

विस्तार

कुंडा स्थित बेंती राजमहल में मंगलवार से शुरू हुई रामकथा के साथ ही अवध और पूर्वांचल में सियासी हवा भी खासी गर्म हो चुकी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद इस कथा से पहले अपने कुछ बयानों के चलते चर्चा में आ चुके हैं। रही 

विज्ञापन


सही कसर प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवादित टिप्पणी कर पूरी कर दी। इस बीच, रामकथा के मंच पर बाबा रामदेव, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत कई विधायकों की मौजूदगी ने राजमहल की रामकथा के बड़े उद्देश्य की ओर इशारा कर दिया है।
विज्ञापन


रामकथा के आयोजक कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने आयोजन से पहले राजनीतिक टिप्पणी से इनकार कर ऐसा आभास कराने का प्रयास किया कि इस पर सियासत का रंग नहीं चढ़ेगा। लेकिन, कलश यात्रा से एक दिन पूर्व ही उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान के हवाले से सनातनियों को बंटने से बचने का आह्वान कर बड़ा इशारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन की भव्यता और इसमें अवध और पूर्वांचल के सियासी दिग्गजों का जमावड़ा एक विचारधारा के उद्देश्य की पूर्ति करता दिखाई दे रहा था। कुछ दिन पहले तक एक-दूसरे से दूर होते दिखने वाले बाबा रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को गोंडा से एक ही हेलीकॉप्टर पर सवार होकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ कथास्थल बेंती राजमहल पहुंचे तो सियासी बयार में गर्माहट और बढ़ गई।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुखती रग पर हाथ रखा
रामकथा के मंच और आयोजन स्थल पर अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास, विधायक अभय सिंह और पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, शिक्षक एमएलसी जैसे एक विचारधारा की प्रमुख शख्सियतों की मौजूदगी ने रामकथा को भगवामय कर दिया। कथा के पहले दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पाकिस्तान से भारत में बसे हिंदुओं को बुलवाकर और उनकी दुखती रग पर हाथ रखकर सनातनी एकता का संदेश भी दिया।


सत्ता के शीर्ष नेताओं के आने की चर्चा
राजमहल की रामकथा में अवध और पूर्वांचल की कई सियासी शख्सियत मंच पर दिखाई देंगी। इनमें कई विधायक और नेता अपने सोशल मीडिया एकाउंट से कुंडा पहुंचने की जानकारी स्वयं साझा कर रहे हैं। प्रतापगढ़ से प्रयागराज तक के सियासी हल्कों में प्रदेश की सत्ता के शीर्ष नेतृत्व और प्रमुख नेताओं के बेंती महल की कथा में पहुंचने की उम्मीद जताई गई। अवध की सियासत के एक जानकार वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि विधायक रघुराज राज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के व्यक्तिगत न्योते पर हर दल के नेता और प्रभावशाली लोग कथा में पहुंचेंगे। कलश यात्रा और पहले दिन की कथा की भीड़ ने प्रदेश के बड़े विरोधी दल के नेताओं की बयानबाजी का असर न पड़ने का संकेत साफ दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed