फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 11 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:16 AM, 11-Sep-2026

यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

Ashok Siddharth:बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। इसके बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया।  और पढ़ें
06:12 AM, 11-Sep-2026

एलिवेटेड कॉरिडोर: दो महीने में पूरा हुआ 89 किमी का सर्वे, अक्तूबर में शासन को जाएगी रिपोर्ट; यह प्रक्रिया शुरू

दो महीने में एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रस्तावित 89 किमी मार्ग का सर्वे पूरा हो गया है। सभी गांवों में सर्वे के बाद अब संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र और जरूरी अनुमतियां लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार सर्वे रिपोर्ट तैयार कर अक्तूबर में शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद परियोजना की आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
06:11 AM, 11-Sep-2026

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज: 22 जिलों के निर्वाचन अफसरों को आज मिलेगा ईवीएम का प्रशिक्षण, दी जाएगी जानकारी

छह मंडलों के 22 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को शुक्रवार को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में पहली बार फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) प्रक्रिया को लेकर अधिकारी जुटेंगे। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बृहस्पतिवार शाम वाराणसी पहुंचे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। और पढ़ें
06:06 AM, 11-Sep-2026

बीएचयू में पक्षी-वन्यजीव सर्वेक्षण शुरू: सांप, चिड़िया जैसे सभी जानवरों का मैप पर मिलेगा पता; गूगल डॉक जारी

बीएचयू में पक्षी-वन्यजीव सर्वेक्षण शुरू किया गया है। एक साल तक चलने वाले सर्वे में परिसर के सरीसृप, पक्षी, उभयचर और स्तनधारियों की जानकारी जुटाई जाएगी। हाई क्वालिटी तस्वीरों के साथ इनके स्थान को गूगल मैप पर दर्ज किया जाएगा। सर्वेक्षण 30 सितंबर 2027 तक चलेगा। इसके लिए गूगल डॉक भी जारी किया गया है।

और पढ़ें
06:04 AM, 11-Sep-2026

आज बैंक बंद: 3000 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन; किया एलान

बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल को एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। वाराणसी की करीब 400 शाखाओं के 3000 कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। पांच दिन बैंकिंग, पीएलआई विसंगतियां दूर करने और पेंशन मामलों के समाधान की मांगें प्रमुख हैं। और पढ़ें
06:01 AM, 11-Sep-2026

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा

गोंडा: आधी रात के बाद व्यापारी का शव पहुंचा घर, छावनी बना करनैलगंज चौराहा और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 AM, 11-Sep-2026

डॉ. लहरी की सेहत की बढ़ी निगरानी: परिजनों मांग रहे मेडिकल रिपोर्ट, आईसीयू में चल रहा है इलाज; जानें अपडेट

बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में बेड नंबर दो पर डॉ. टीके लहरी का इलाज चल रहा है। उनकी सेहत को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। परिजन लगातार मेडिकल रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। और पढ़ें
05:56 AM, 11-Sep-2026

बेटी से दुष्कर्म केस में मां गिरफ्तार: पिता भी जा चुका है जेल, दी थी जान से मारने की धमकी; जानें पूरा मामला

मिर्जामुराद में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, विवेचना में पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर महिला की भूमिका सामने आई थी। पति को पुलिस तीन सितंबर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। और पढ़ें
05:55 AM, 11-Sep-2026

यूपी: सोशल मीडिया पोस्ट विवाद में व्यापारी की हत्या, मंत्री के धरने के बाद थानाअध्यक्ष और चौकी प्रभारी निलंबित

Gonda businessman murdered: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के विवाद व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या कर दी गई थी। कैबिनेट मंत्री के धरने पर बैठने के बाद कार्रवई हुई।  और पढ़ें
05:49 AM, 11-Sep-2026

कोर्ट सख्त: हाजिर न होने पर विवेचक सीओ नम्रता श्रीवास्तव पर गिरी गाज, दर्ज होगा प्रकीर्ण वाद; सीपी को निर्देश

छह साल पुराने मामले में साक्ष्य के लिए बार-बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने पर विवेचक सीओ नम्रता श्रीवास्तव पर कार्रवाई की तैयारी है। नाराज न्यायालय ने उनके खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आदेश की प्रति वाराणसी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है। मामले में अगली सुनवाई निर्धारित की गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed