फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed, six injured after Roadways bus hits auto-rickshaw

Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत, छह घायल

Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two killed, six injured after Roadways bus hits auto-rickshaw
फोटो- 66- टक्कर के बाद ऑटो की यह हुई दशा। संवाद
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास रोडवेज बस ने सवारियों से भरे सीएनजी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो की छत पूरी तरह उड़ गई। ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। ऑटो और रोडवेज बस के चालक की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। सांडी थाना क्षेत्र के तेरिया निवासी दिनेश (22) सब्जी बेचकर जीवन यापन करते थे। हर रोज वह ताजी सब्जी खरीदने हरदोई आते थे और फिर गांव में जाकर सब्जी बेचते थे। शुक्रवार को सब्जी ज्यादा होने के कारण उन्होंने एक ऑटो से सब्जी गांव भेज दी। खुद लखनऊ चुंगी पर खड़े सीएनजी ऑटो में सवार हो गए।
विज्ञापन

ऑटो में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बैसनपुरवा निवासी जितेंद्र सिंह (38) और उनका पुत्र शिवांश (10), देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज निवासी नबी हसन (48) और उनकी पत्नी नूरजहां (48) व शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गदियाना निवासी मनोज (35), लल्लू उर्फ राजेश (46) और राम नरेश (37) भी सवार थे। यह सभी लोग लखनऊ चुंगी से ऑटो पर सवार हुए थे। बिलग्राम मार्ग पर कसरावां के पास कन्नौज से आ रही हरदोई डिपो की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां दिनेश और लल्लू को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में नबी हसन को लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। ऑटो चालक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
कोई काम पर जा रहा था तो कोई चालीसवें में
शाहजहांपुर के गदियाना निवासी राजेश उर्फ लल्लू, मनोज और राम नरेश कैटरिंग का काम करते हैं। सेमरा चौराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह लोग खाना बनाने के लिए जा रहे थे। उनका एक साथी खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन व अन्य सामग्री लेकर दूसरे ऑटो से सेमरा चौराहा गए थे। हादसे में राजेश की मौत हो जाने से मनोज और राम नरेश बहुत ज्यादा घबरा गए, काफी देर तक उन्हें चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज में समझाया और संभाला। इसी तरह नानकगंज निवासी नूरजहां के पिता का चालीसवां था। इसमें शामिल होने के लिए वह पति नबी हसन के साथ जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गईं। जितेंद्र सिंह और शिवांश हरदोई किसी काम से आए थे। वापस घर जाने को ऑटो पर सवार हुए थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में यह पिता पुत्र घायल हो गए।

फोटो- 66- टक्कर के बाद ऑटो की यह हुई दशा। संवाद

फोटो- 66- टक्कर के बाद ऑटो की यह हुई दशा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed