Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a986b50d435125e99079874","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-09-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:23 AM, 03-Sep-2026
औरैया में जीजा की गुंडई: साले को रास्ते से उठाया, नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, डायल 112 ने बचाई जान
Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ अभय तिवारी बुधवार सुबह बघुआ गांव के पास मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहा था। तभी उसके जीजा विकास पांडे ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे अपने घर के पास ले गए और नीम के पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। और पढ़ें09:20 AM, 03-Sep-2026
जन्माष्टमी 2026: कंस के कारागार में जन्म लेंगे कान्हा, इस बार लाइव देखेगी दुनिया, मूल गर्भगृह से होगा प्रसारण
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह यानी कंस के कारागार से भगवान के जन्मोत्सव और अभिषेक का सीधा प्रसारण किया जाएगा। देश-दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे इस दिव्य दृश्य को देख सकेंगे, जबकि मंदिर परिसर और बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी।और पढ़ें
विज्ञापन
09:16 AM, 03-Sep-2026
राम मंदिर के नए सीईओ: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती; जानें किसका क्या काम
बड़े वित्तीय फैसलों का अंतिम अधिकार राम मंदिर ट्रस्ट के पास ही रहेगा। ट्रस्ट नीति बनाएगा, सीईओ लागू कराएगा। सीईओ सीधे ट्रस्ट के महामंत्री को रिपोर्ट करेगा। आइए जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें09:10 AM, 03-Sep-2026
जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करेंगे गोपूजन, 1051 करोड़ की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय मथुरा दौरे पर रहेंगे और वृंदावन में 1051 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर गोपूजन और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे।और पढ़ें
08:54 AM, 03-Sep-2026
चित्रकूट में बारिश का कहर: अचानक ढही कच्ची दीवार, पिता और दो मासूमों की मौत, मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती
Chitrakoot News: सदर तहसील क्षेत्र के बराछ गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। पहाड़ी के नीचे बने इस घर में रात के समय सो रहे से पिता और दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, मां और बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया है। और पढ़ें08:51 AM, 03-Sep-2026
झांसी मेडिकल कॉलेज: पेट में दर्द आज, अल्ट्रासाउंड होगा महीने भर बाद, निजी संस्थान में जांच कराने को मजबूर मरीज
ओपीडी की दो एक्सरे मशीनों में से एक करीब ढाई माह से खराब है। डेढ़ माह से कक्ष नं. 135 में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। इस वजह से गंभीर रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 AM, 03-Sep-2026
यूपी: 15 पीएसी वाहिनी व पुलिस लाइन में होगी होमगार्ड भर्ती की पीईटी, 41424 पदों के लिए 8 सितंबर से होगा आयोजन
होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से होगा। यह आयोजन 15 पीएसी वाहिनी व पुलिस लाइन में होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें08:41 AM, 03-Sep-2026
फतेहपुर: पहले साले को किया गायब, फिर सुसरालियों पर बांके से हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला
Fatehpur News: फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में युवक ने अपनी पत्नी से विवाद की रंजिश के चलते ससुरालियों पर सोते समय बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से पहले आरोपी अपने साले राजू को भी रहस्यमय तरीके से गायब कर चुका था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला। और पढ़ें08:25 AM, 03-Sep-2026
फर्रुखाबाद में सीएम योगी आज: 1,000 बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत किट, बेघर 31 लोगों को देंगे भूमि का पट्टा
Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद दौरे पर रहेंगे। वह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान गंगा की बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री वाली राहत किट वितरित करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ से बेघर हुए 31 पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपेंगे। और पढ़ें08:21 AM, 03-Sep-2026