फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी पर ऐसे किया पलटवार

Sun, 23 Jan 2022 06:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 23 Jan 2022 06:30 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: UP Vidhan Sabha Chunav BJP Candidate List, Congress, SP, BSP Election Campaign, UP Mai Election Kab Hai Latest News in Hindi
बसपा प्रमुख मायावती। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:30 PM, 23-Jan-2022
UP Chunav : करहल से चुनाव लड़ने पर अखिलेश बोले- आजमगढ़ कभी नहीं छूटेगा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। बोले, करहल की जनता और हमारी पार्टी चाहती थी, इसलिए मैं वहां से चुनाव लड़ रहा हूं। सपा मुखिया ने कहा कि अभी मैं आजमगढ़ का सांसद हूं। आजमगढ़ कभी नहीं छोड़ूंगा। 
06:11 PM, 23-Jan-2022
UP Election 2022 : मायावती ने योगी पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अचानक से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने लंबे समय बाद एक दिन के अंदर दो अलग-अलग मुद्दों पर ट्विट कर अपने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा है। पहले प्रियंका गांधी पर उन्होंने तंज कसा और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। 

मायावती ने कहा, 'शायद पश्चिमी यूपी की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहां वो अधिकांश निवास करते हैं, वो कोई बड़े बगंले से कम नहीं है। यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता। साथ ही, यह भी बेहतर होता यदि यूपी के सीएम अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों का भी कुछ उल्लेख कर देते क्योंकि इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है।'

मायावती ने आगे लिखा, 'बीएसपी सरकार द्वारा कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए तथा सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योेजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला। लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई।'
विज्ञापन
04:54 PM, 23-Jan-2022
UP Election News : योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से अब्बाजान की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बोले, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को लेकर उनके पास (अखिलेश यादव) कोई योजना नहीं थी। वह कहते हैं कि पुरानी पेंशन फिर से शुरू करेंगे। जब ये पुरानी पेंशन रोकी गई थी, तब उनके अब्बाजान ही मुख्यमंत्री थे और उसके बाद चार वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। फिर पांच साल तक उन्हें (अखिलेश यादव) को खुद मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, लेकिन प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बारे में उनके पास कोई सोच नहीं थी। 
04:35 PM, 23-Jan-2022
UP Election 2022 : अनुप्रिया पटेल ने पहली सूची जारी की
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना दल (एस) की प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक ही प्रत्याशी का नाम है।  अपना दल रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खान को मैदान में उतारा है। हैदर ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर अपना दल का थामन थामा है। इस सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला मैदान में है। प्रत्याशी के नाम का एलान करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भाजपा के साथ सीटों को लेकर हमारी बात लगभग फाइनल हो गयी है। सिर्फ फाइनल राउंड में बात होनी है और इसके बाद मीडिया में सीटों को लेकर ऐलान किया जाएगा। 
04:02 PM, 23-Jan-2022
UP Chunav : आगरा में टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक का इस्तीफा, सपा में गए 
आगरा में भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराज फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र वर्मा ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। भाजपा ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जितेंद्र वर्मा का टिकट काट दिया था। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। भाजपा ने उनके स्थान पर पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया है। 
03:52 PM, 23-Jan-2022
Uttar pradesh vidhansabha chunav : गाजियाबाद में सीएम योगी ने डोर टू डोर प्रचार किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भाजपा सरकार के कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:49 PM, 23-Jan-2022
UP Chunav : योगी का अखिलेश पर वार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के लिए फिर से भाजपा सरकार बहुत जरूरी है, ताकि... निवेश आता रहे और उद्योग-धंधे विकसित होते रहें...सबको रोजगार अपने घर के पास ही मिलता रहे...सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे...। 

योगी ने कैराना को लेकर भी सपा पर हमला बोला। कहा कि अब कैराना से पलायन नहीं, रैपिड रेल की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। योगी ने कहा, समाजवादी पार्टी और सत्य, नदी के दो किनारे हैं जो कभी एक नहीं हो सकते। 
03:44 PM, 23-Jan-2022
UP Election : मुश्किल में पड़ सकती है समाजवादी पार्टी
सपा की तरफ से नाम लिखाओ, 300 यूनिट बिजली मुफ्त पाओ अभियान चलाया जा रहा है। कई राजनीतिक दलों ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। आयोग ने मैनपुरी जिला निर्वाचन अधिकारी से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। 
02:01 PM, 23-Jan-2022
UP Chunav News : सपा ने ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग की
समाजवादी पार्टी ने न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि ये ओपिनियन पोल आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे मतदाता भ्रमित हो रहा है। 
01:56 PM, 23-Jan-2022
UP Vidhansabha chunav: बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती के भाई आनंद कुमार को भी शामिल किया गया है। पहले चरण के स्टार प्रचारक की सूची में मायावती, आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, सतपाल पीपला, गोरे लाल जाटव, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, आशीर्वाद आर्य, नकुल दुबे, प्रदीप जाटव, श्री प्रताप सिंह बघेल, दिनेश कुमार काजीपुर, डॉ कमल सिंह, राज करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप, सत्य प्रकाश का नाम शामिल है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed