Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'Shiv Tandav' to be witnessed in the sky during Dev Deepawali; 2,100 indigenous drones will form shapes, d

यूपी: देव दीपावली में आसमान पर दिखेगा शिव तांडव, 2100 स्वदेशी ड्रोन रचेंगे आकृतियां; विश्वनाथ के दिखेंगे दृश्य

Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

काशी की देव दीपावली पर 24 नवंबर को 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में भगवान शिव, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ की आकृतियां बनाएंगे। करीब 15 मिनट के इस शो में संगीत और थ्री-डी एनिमेशन का संगम होगा। राजघाट से नमो घाट तक लाखों दीपों के बीच आयोजन होगा।

विज्ञापन
UP: 'Shiv Tandav' to be witnessed in the sky during Dev Deepawali; 2,100 indigenous drones will form shapes, d
देव दीपावली 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी की देव दीपावली इस बार आसमान में भी आस्था और अध्यात्म के रंग बिखेरेगी। गंगा घाटों पर पहली बार लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में भगवान भोलेनाथ, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ की भव्य आकृतियां उकेरेंगे। करीब 15 मिनट का यह हाईटेक शो संगीत और आवाज के समन्वय से देव दीपावली के पौराणिक वैभव को जीवंत करेगा। उत्तर पर्यटन विभाग ने 24 नवंबर को होने वाले इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की भव्य तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वाराणसी के राजघाट से नमो घाट तक लाखों दीपों की रोशनी के बीच देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में पौराणिक प्रसंगों को साकार कर उत्सव की दिव्यता को विस्तार देंगे।
विज्ञापन


आध्यात्मिक महत्ता और काशी की विरासत पर आधारित 15 मिनट की इस प्रस्तुति में 15 विशेष ड्रोन फॉर्मेशन नजर आएंगे। थ्री-डी एनिमेशन से तैयार आकृतियों को थीम आधारित संगीत और हिंदी वॉयस ओवर के साथ इस तरह संयोजित किया जाएगा कि गंगा के आकाश में एक के बाद एक मनमोहक दृश्य उभरेंगे। इसका मुख्य आयोजन 24 नवंबर को होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

'शिव तांडव', 'मां विशालाक्षी', 'बाबा कालभैरव' की आकृतियां

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'ड्रोन शो की थीम ‘देव दीपावली’ पर आधारित होगी। इसमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य काशी के आसमान में साकार होंगे। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की दिव्य आकृतियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी। प्रस्तुति के माध्यम से काशी की आध्यात्मिक विरासत के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

'देवताओं की दीपावली' के नाम से विख्यात यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा को वाराणसी में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में वाराणसी की देव दीपावली को भव्य स्वरूप दिया गया है।दीपावली के 15 दिन बाद पड़ने वाले इस उत्सव का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

मां गंगा के सम्मान में होने वाला दीपदान आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्ग से देवी-देवता धरती पर उतरकर मां गंगा में स्नान करते हैं। इसी विश्वास के चलते इसे देवताओं का प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस वर्ष देव दीपावली 24 जनवरी को मनाया जा रहा है।

 

 

देव दीपावली में दिखेगा तकनीक का साथ

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'काशी की देव दीपावली आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम का वैश्विक उत्सव बन चुकी है। इस वर्ष 2,100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, मां गंगा और काशी की पौराणिक विरासत के दिव्य प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि इस भव्य प्रस्तुति के जरिये देव दीपावली की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई मिले और काशी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed