फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : कांग्रेस और सपा ने अमित शाह पर साधा निशाना, अखिलेश बोले-भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती

Tue, 28 Dec 2021 06:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 06:31 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates: अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav Date Month Pre-Election Coverage News Updates in Hindi
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:26 PM, 28-Dec-2021
हरदोई, सुल्तानपुर और वाराणसी में जनसभा करके गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी के दौरान गुंडे बदमाशों का आतंक हुआ करता था। योगी रात में सारे अपराधी भाग खड़े हुए। इसपर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने शाह पर पलटवार किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्विट किया, 'अमित शाह जी माफियाओं ने प्रदेश नहीं छोड़ा है बल्कि भाजपा ज्वाइन कर ली है।' 

वहीं, उन्नाव में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने शाह पर वार किया। बगैर अमित शाह का नाम लिए अखिलेश ने कहा, 'सुनने में आया है कि दिल्ली से दूसरे नंबर वाले नेता आए हैं, दूसरा नंबर अच्छा नहीं होता, दो नंबरी अच्छा नहीं होता' अखिलेश ने आगे कहा- भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती है। अगर कोई नौकरी दे सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। 
 
04:40 PM, 28-Dec-2021
अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्नाव में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, 'जो काम समाजवादियों ने पांच साल पहले करके छोड़ दिया वह आज भारतीय जनता पार्टी कर रही है।'
 
विज्ञापन
03:48 PM, 28-Dec-2021
शाह ने बताया सपा की ABCD का मतलब
गृहमंत्री अमित शाह ने हरदोई में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा की ABCD बिल्कुल अलग है। इनके लिए A का मतलब अपराध और आतंक, B का मतलब भाई-भतीजावाद, C का मतलब करप्शन और D का मतलब दंगा है। 
02:53 PM, 28-Dec-2021
सीएम योगी के आर्थिक सलाहकार का इस्तीफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल जिन कमेटियों में वह बतौर आर्थिक सलाकार शामिल थे, उनमें किसी अर्थशास्त्री को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता में आने के बाद फरवरी, 2018 में आर्थिक सलाहकार के रूप में राजू की तैनाती की थी। राजू कई राज्यों व योजना आयोग के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार के रूप में पूर्वांचल व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के गठन से लेकर जिलेवार जीएसडीपी के आंकड़े तैयार कराने तक की पहल में उल्लेखनीय भूमिक निभाई। 
 
02:26 PM, 28-Dec-2021
मोदी ने कानपुर मेट्रो का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मेट्रो का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने कहा, आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर का हब, डिफेंस कॉरिडोर भी यूपी में बन रहा है। इसलिए आज यूपी के लोग कह रहे हैं कि फर्क साफ है। हम किसी लक्ष्य को पाने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं।

हमारी सरकार में कार्य शुरू हुआ और हम ही लोकार्पण कर रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का काम भी हमारी सरकार में शुरू हुआ और पूरा हुआ। यानी पूरब हो या पश्चिम यूपी में हर परियोजना को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। समय पर पूरा होने से पैसे का सही इस्तेमाल होता है। देश के लोगों को इसका लाभ मिलता है।
02:19 PM, 28-Dec-2021
ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राजभर ने ट्विट किया, 'उ.प्र.की भाजपा सरकार के झूठे काम पर नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी का सबसे बुरा प्रदर्शन। शिक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन, स्वास्थ्य में सबसे खराब प्रदर्शन और काम सिर्फ फर्जी विज्ञापन झूठ का प्रचार में विकास दिखाना। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन करेगी, झूठ का फूल उप्र में मुरझाएगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 28-Dec-2021
प्रसपा का नया चुनाव चिन्ह होगा स्टूल
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को नया चुनाव चिन्ह  'स्टूल' आवंटित किया है। अभी तक उनका चुनाव चिह्न चाबी हुआ करता था। चाबी चुनाव चिह्न अभी पिछले दिनों हरियाणा की एक राजनैतिक पार्टी को दिया जा चुका है। अत: आयोग ने प्रसपा को स्टूल चुनाव चिह्न आवंटित किया है।
10:27 AM, 28-Dec-2021
योगी पर अखिलेश का वार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। ट्विट कर अखिलेश ने 69000 शिक्षक भर्ती का मसला उठाया। कहा, 'मुख्यमंत्री जी मंच से नौकरी-रोजगार के झूठे आंकड़े दे रहे हैं जबकि सच्चे बेरोज़गार उनके द्वार पर शासन-प्रशासन की हिंसा का शिकार हो रहे हैं। बात-बात में होर्डिंग लगवाने वाले मुख्यमंत्री जी उनके होर्डिंग क्यों नहीं लगवा देते जिनको उन्होंने नौकरी या रोजगार दिया है।' 

एक अन्य ट्विट में छात्रों के प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए अखिलेश ने कहा, 'ये है उप्र की भाजपा सरकार के निर्दयी राज में ‘4 लाख नौकरियों और 1 करोड़ रोज़गार’ का वो सच जो आज 69000 भर्ती के मामले में मांग कर रहे अभ्यर्थियों की प्रताड़ना के रूप में सामने आ रहा है। बाइस में बेरोजगार भाजपा को बेरोजगार कर देंगे।' 
10:08 AM, 28-Dec-2021

UP Election 2022 Live : कांग्रेस और सपा ने अमित शाह पर साधा निशाना, अखिलेश बोले-भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती

प्रधानमंत्री आज कानपुर के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर के दौरे पर होंगे। सबसे पहले वह आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद निरालानगर रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन समेत कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 10:25 आएंगे और शाम 4:40 बजे लौटेंगे। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। इसके बाद आईआईटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर तक आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। यहीं पर परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे। वैसे तो कानपुर में मेट्रो का बजट 11076 करोड़ है, लेकिन अभी आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार रूट पर ही मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed