Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur:Centenary celebrations of Nikhil Bharat Bang Sahitya Sammelan conclude grand procession taken from GIC

कानपुर: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन शताब्दी समारोह का समापन, जीआईसी से निकली भव्य शोभायात्रा, हुए ये आयोजन

Sun, 29 Nov 2026 03:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

Kanpur News: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय शताब्दी समारोह के दूसरे दिन जीआईसी कॉलेज परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देशभर से आईं करीब 22 शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Kanpur:Centenary celebrations of Nikhil Bharat Bang Sahitya Sammelan conclude grand procession taken from GIC
शताब्दी वर्ष कानपुर अधिवेशन शोभायात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय शताब्दी समारोह के दूसरे दिन रविवार का शुभारंभ जीआईसी कॉलेज परिसर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुआ। इसमें देशभर से आईं लगभग 22 शाखाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रथम सत्र में सम्मेलन की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई।

विज्ञापन

इसमें सम्मेलन के विभिन्न कालखंडों में योगदान देने वाले श्री बरेन सरकार (1922–1952), डॉ. अमरनाथ करण (1953–1985) एवं श्री बीरेन चट्टोपाध्याय (1986–2026) के कार्यकाल व योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही सम्मेलन के संस्थापक एवं समर्पित व्यक्तित्वों का स्मरण श्री अरुण कुमार राय ने किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पथेर दाबी के शताब्दी वर्ष व बांग्ला साहित्य पर हुआ विमर्श
द्वितीय सत्र में शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती एवं उनके कालजयी उपन्यास पथेर दाबी के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में श्री सुकुमार मुखोपाध्याय ने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त बहिर्बंग में बांग्ला भाषा एवं साहित्य की वर्तमान स्थिति पर श्रीमती मोनमिता राय, विपुल गुप्ता एवं चिन्मय बोल ने विचार रखे।

विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन
साहित्य में सामयिक पत्रिकाओं एवं लघु प्रकाशनों की भूमिका पर वासुदेव मंडल तथा शताब्दी के आलोक में महाश्वेता देवी विषय पर अनूप मुखर्जी ने वक्तव्य दिया। समारोह के दूसरे दिन भी विभिन्न शाखाओं की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और दो दिवसीय शताब्दी समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed