UP Election 2022 Live: नड्डा बोले- चार राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा, पंजाब में उम्मीद से अच्छे नतीजे आएंगे
{"_id":"6222e21432ab981b7b267391","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-7th-phase-election-in-uttar-pradesh-date-district-wise-candidate-list-news-in-hindi-5-march-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: नड्डा बोले- चार राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा, पंजाब में उम्मीद से अच्छे नतीजे आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Mar 2022 06:33 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:33 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 7th Phase News Live: उत्तर प्रदेश में सातवें यानी आखिरी चरण के चुनाव के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। सात मार्च को नौ जिलों की 54 सीट पर इस चरण में मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:09 PM, 05-Mar-2022
यूपी में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में बहुत बड़ा परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आया है। प्रदेश में सभी प्रकार के आपराधिक घटनाओं में 30% से 70% तक की कमी आई है। सभी माफिया जेल में बंद हैं। महिलाएं और बच्चियां अब खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।
06:02 PM, 05-Mar-2022
चार राज्यों में हम फिर से सत्ता में आ रहे हैं: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार से लगता है कि चार राज्यों (गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश) में जहां हम सरकार में थे, वहां की जनता ने हमें फिर से चुनने का निर्णय लिया है। वहीं, पंजाब में उम्मीद से अच्छे नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
05:48 PM, 05-Mar-2022
UP Chunav: आजमगढ़ में अखिलेश का पीएम मोदी पर तंज
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में ताबड़तोड़ कई जनसभाओं को संबोधित किया। अतरौलिया से उन्होंने अपने जनसभा की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोला। गोपालपुर में कहा कि हमारी टोपी पर अंगुली उठाने वाले अब खुद टोपी पहन लिए हैं लेकिन उनकी टोपी का रंग अलग है। जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
05:00 PM, 05-Mar-2022
UP Chunav: योगी बोले- आतंकवादियों और माफियाओं के संरक्षण से उन्हें नहीं मिली फुर्सत
आजमगढ़ के मेंहनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी और बसपा पर हमलावर रहे। सीएम योगी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का काम भाजपा ने किया। 1000 वर्ष बाद भी कांग्रेस, सपा और बसपा महाराजा सुहेलदेव को सम्मान नहीं दे सकी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया। इसके बाद अब आजमगढ़ में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर करके हमने उन्हें सम्मान देने का काम किया। सपा के लोग भी यह सम्मान दे सकते थे लेकिन उनके पास आतंकवादियों और माफियाओं को सरंक्षण देने से फुर्सत नहीं थी।
04:45 PM, 05-Mar-2022
UP Election: योगी बोले- 10 मार्च के बाद विदेश भागने के लिए टिकट बुक करा रहे विपक्ष के नेता
भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह चरण के चुनाव के बाद आ रहे रूझान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बन रही है। विपक्ष के नेताओं ने इसे देखते हुए दस मार्च के बाद विदेश भागने के लिए टिकट की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। सातवें चरण में आप अच्छी सीटें दिलाएंगे तो दमदार सरकार बनेगी। विकास और बुलडोजर के लिए दमदार सरकार की जरूरत होगी। वह शनिवार को औराई के नरथुआं में भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर और भदोही के सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात की। सपा और बसपा पर तीखा हमला किया।
04:30 PM, 05-Mar-2022
UP Chunav: पहली बार जौनपुर पहुंचीं प्रियंका, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़
सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार जौनपुर पहुंचीं। जिले की नौ विधानसभा को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे। घरों की छतों से लोग प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। जौनपुर जंक्शन से प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा भी किया। शहर के चहारसू चौराहे पर रोड शो के कार्यक्रम को प्रियंका ने खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 05-Mar-2022
UP Election: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। बोले, जब आजमगढ़ के बूथों पर वोट पड़ेगा तो भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।' अखिलेश ने कहा- 'जो लोग गर्मी निकालने की बात करते थे, आजमगढ़ की जनता इनका भांप निकाल देगी।'
03:15 PM, 05-Mar-2022
प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आखिरकार समाजवादी पार्टी जॉइन कर ही ली। आजमगढ़ में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मयंक का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व आईएएस अफसर फतेहबहादुर सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। अखिलेश यादव ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से सपा और मजबूत होगी।
03:07 PM, 05-Mar-2022
सपा की संवेदना आतंकवादियों को छुड़ाने की थी: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि इनकी संवेदना विकास, गरीब, रोजगार के लिए नहीं थी, इनकी संवेदना तो संजरपुर के आतंकवादियों को छुड़ाने की थी। जितनी भी आतंकवादी घटनाएं घटी वह समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में घटी। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है।
02:45 PM, 05-Mar-2022
गर्मी निकालने वाले छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए: अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छह चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।