फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Relief for passengers with waitlisted tickets; travel to become easier with approval to run 18 special tra

यूपी: वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को मिली सहूलियत, आना और जाना होगा आसान 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने की मिली मंजूरी

Fri, 02 Oct 2026 05:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 02 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहारों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 18 विशेष ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है। इन ट्रेनों से करीब 32 हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली, मुंबई, बिहार, बंगाल समेत प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Relief for passengers with waitlisted tickets; travel to become easier with approval to run 18 special tra
स्पेशल ट्रेन चला रहा। - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

रेलवे दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए 18 विशेष गाड़ियां चलाने जा रहा है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। यह गाड़ियां दिल्ली, मुंबई, बिहार और बंगाल के रूट पर चलाई जाएंगी। इससे उन यात्रियों की बड़ी राहत मिलेगी, जिनके टिकट वेटिंग में हैं।

विज्ञापन


त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर, पूर्वोत्तर और उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 56 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग रेलवे बोर्ड से की गई थी। इनमें से 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी है। 

विज्ञापन

इन रूटों के लिए चलेंगी ट्रेन

इन ट्रेनों के संचालन से करीब 32 हजार वेटिंग वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पटना, जयपुर, कोलकाता और देहरादून रूट प्रमुख हैं। त्योहारी सीजन में इन शहरों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आते-जाते हैं। 

ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम होने के कारण वेटिंग लगातार बढ़ रही है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन ट्रेनों को मंजूरी मिली है, उनके संचालन की तारीख, समय और फेरे जल्द तय किए जाएंगे। इसके बाद इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड से शेष स्पेशल ट्रेनों की अनुमति मिलने की भी उम्मीद है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed