Lok Sabha Phase 3 Election Live: संभल में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, चंदौसी में सबसे कम वोटिंग
{"_id":"66398b83e64db229350f6ae9","slug":"lok-sabha-phase-3-election-live-voting-begins-in-sambhal-queues-formed-at-booths-excitement-in-kundarki-2024-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Phase 3 Election Live: संभल में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, चंदौसी में सबसे कम वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 06:25 PM IST
खास बातें
Sambhal Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Polling Live News: संभल लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
संभल लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कई इलाकों में पुलिस के साथ बहस और विरोध के बीच वोटिंग चलती रही। सुबह के समय कई जगहों पर मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित रहा। समय बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता चला गया।
06:23 PM, 07-May-2024
फर्जी मतदान करने का प्रयास करते हुए 50 को पकड़ा
संभल पुलिस ने कहा है कि जिले में 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को फर्जी मतदान का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। उनकी जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के अनुसार कई जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
05:32 PM, 07-May-2024
संभल में मतदान
- फोटो : संवाद
संभल लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 61.1 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे पहले बिलारी विधानसभा में महिला और पुरुष वोटरों की लंबी लाइनें नजर आई। बिलारी नगर के कम्पोजिट स्कूल, जूनियर स्कूल, कन्या कम्पोजिट स्कूल और कोठी प्राइमरी स्कूल, ग्राम सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, थांवला आदि में बने बूथों पर सुबह से ही वोटर जुटने लगे थे। दोपहर में जैसे जैसे धूप तेज होने के साथ गर्मी बढ़ी वैसे वैसे वोटरों की भीड़ कम होती गई। दोपहर में लगभग दो घंटे की अवधि में अनेक बूथों पर गिने चुने वोटर ही दिखाई दिए। जंगल में खेतों पर काम करने वाले अधिकतर किसानों ने भी मतदान के शुरुआती घंटों में ही पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।
कुंदरकी के ग्राम बाकीपुर में भाजपा एजेंट और अन्य में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने भाजपा एजेंट को जमकर पीटा। इसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बीच बचाव करवाया। इसके बाद घायल एजेंट को अस्पताल पहुंचाया।
02:41 PM, 07-May-2024
मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो आया सामने
असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव ओबरी में मतदान केंद्र पर लोगों के भागने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि संभल लोकसभा में प्रशासन खुलेआम सत्ता के संरक्षण में चुनाव प्रभावित कर रहा है। आरोप लगाया कि असमोली विधानसभा के ग्राम ओवरी में पुलिस बल मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और गठबंधन दल के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो प्रशासन ने उसके साथ बल प्रयोग किया। सपा हाईकमान ने भी चुनाव आयोग से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से वीडियो टैग की है। इसमें दावा किया गया है कि महिला और पुरुष घायल हुए हैं। उधर पुलिस ने कहा है कि मतदान केंद्र में घुसी भीड़ को नियंत्रित तथा व्यवस्थित करने के लिए बाहर निकाला गया था। जिससे की व्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर वोटिंग कराई जा सके। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।
01:30 PM, 07-May-2024
संभल लोकसभा सीट पर एक बजे तक 42.97 प्रतिशत मतदान हुआ
कुंदरकी 34.83
बिलारी 31.79
चंदौसी 25.95
असमोली 28.47
संभल 13.87
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 07-May-2024
11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान
संभल लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों पर मशीनों में खराबी आने के कारण मतदान प्रभावित हुआ। 11 बजे में 29.55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा के थाना धनारी के गांव हरफरी में बूथ संख्या 143 में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा मतदान बाधित रहा। ईवीएम बदलने के बाद प्रक्रिया सुचारू करवाई गई। संभल लोकसभा सीट के नगर बहजोई स्थित बूथ नंबर 369 वीवीपैट मशीन में दिक्कत आने के कारण 20 मिनट तक वोटिंग रूकी रही। इसके बाद दूसरी मशीन को लगाया गया।
10:53 AM, 07-May-2024
संभल में सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस
- फोटो : संवाद
पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते क्योंकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।
09:29 AM, 07-May-2024
संभल लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में मतदान सुचारु तरीके से चल रहा है। कई केंद्रों में वोटिंग के लिए लाइन लगी हुई है। सुबह नौ बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 14.71 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
08:56 AM, 07-May-2024
संभल लोकसभा सीट के बिलारी स्थित इब्राहिमपुर गांव में वोट डालने को मतदात सुबह से ही लाइन में लगे थे। ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण बूथ संख्या 139 पर डेढ़ घंटा मतदान प्रभावित हुआ। इससे लोगों में गुस्सा देखा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।