फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three officials from Sonipat summoned in the suicide case of Geeturam Tanwar, the then Superintending Engineer (SE) of the electricity corporation.

Rohtak News: बिजली निगम के तत्कालीन एसई गीतूराम तंवर की आत्महत्या मामले में सोनीपत के तीन अधिकारी तलब

Mon, 14 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three officials from Sonipat summoned in the suicide case of Geeturam Tanwar, the then Superintending Engineer (SE) of the electricity corporation.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बिजली निगम के तत्कालीन एसई गीतूराम तंवर की आत्महत्या के मामले में सोनीपत के तीन अधिकारियों को निगम मुख्यालय ने तलब किया है। मुख्यालय ने एक्सईएन रणबीर देशवाल, अश्विनी कौशिक और एसडीओ प्रदीप खोखर को पंचकूला अटैच किया है। अधिकारियों को मामले की जांच और आगामी कार्रवाई के सिलसिले में मुख्यालय बुलाया गया है।
‘जाट-झोटा’ प्रकरण में निलंबित किए गए एसई ने 31 अगस्त को करनाल में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने सोनीपत के एसई समेत पांच अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में आरोपों के घेरे में आए अधिकारियों को मुख्यालय तलब किए जाने के बाद प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। अधिकारियों से मामले से संबंधित जानकारी और उनका पक्ष लिया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

--
निलंबित एसई की आत्महत्या से पहले उनकी ओर से लगाए गए आरोपों की जांच में शामिल होने के लिए मुझे और दो अधिकारियों को पंचकूला अटैच किया गया है। यह आदेश प्रबंधक निदेशक की ओर से जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed