फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meritorious students to be felicitated on October 4.

Sonipat News: 4 अक्तूबर को होगा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Mon, 14 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students to be felicitated on October 4.
फोटो : सोनीपत के ककराेई रोड पर बैठक करते दी आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के पदा​धिकारी। स्रोत: सोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दी आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी, ककरोई रोड की ओर से बहुजन समाज के मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए 4 अक्तूबर 2026 को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सोसाइटी के प्रधान राजेश कटारिया ने बताया कि सत्र 2026 में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा सीए फाउंडेशन तथा किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान में प्रवेश पाने वाले बहुजन समाज के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य होनहार युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
विज्ञापन

राजेश कटारिया ने पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से 27 सितंबर तक सोसायटी में अपना विवरण जमा करवाने का आग्रह किया। समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सचिव रविंद्र भाटिया, सह सचिव रविंद्र भोला, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप राज बडगुजर, विजय राठी और जसवंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed