{"_id":"6ac6a91e283e9d5058010b39","slug":"talks-between-the-administration-and-the-student-struggle-committee-regarding-the-shutdown-failed-ballia-news-c-190-1-svns1008-174622-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बंद पर प्रशासन और छात्र संघर्ष समिति में विफल रही बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बंद पर प्रशासन और छात्र संघर्ष समिति में विफल रही बातचीत
विज्ञापन
बलिया। नौ अक्तूबर को प्रस्तावित बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता विफल रही। समिति ने अपनी मांगों पर स्पष्ट निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
समिति के संयोजक झुन्नू सिंह ने कहा कि प्रशासन को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरण की निश्चित तिथि घोषित करनी होगी।
इसके साथ ही कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और छात्रवृत्ति दोगुनी करने की मांग भी सरकार को हर हाल में पूरी करनी होगी।
समिति के पूर्व अध्यक्ष मोती यादव ने कहा कि छात्र, अधिवक्ता, व्यापारी और किसान समेत सभी वर्गों से नौ अक्तूबर को प्रस्तावित बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया गया है। वार्ता में एडीएम अनिल, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ बांसडीह, सीओ सिटी और कोतवाल के साथ तीनों महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मिथिलेश यादव, मोती यादव, नंदन सिंह, यशजीत सिंह और आदित्य योगी शामिल रहे।