फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal News Live: संभल प्रशासन... उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई, पाबंद किए गए लोगों से वसूली

Mon, 25 Nov 2024 07:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2024 07:59 PM IST
खास बातें

UP Sambhal Jama Masjid Survey Clash Live News in Hindi: संभल में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है, और प्रवेश मार्गों पर पुलिस तैनात है। जानें हिंसा से जुड़े पल-पल के अपडेट

विज्ञापन
Sambhal Violence News Live Update Internet Service School Close Jama Masjid Survey Clash News in Hindi
संभल में मस्जिद को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:54 PM, 25-Nov-2024

संभल प्रशासन: उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी

जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुए बवाल ने शहर की आधी आबादी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह जगह उपद्रवियों ने आगजनी की और तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। गली मोहल्ले और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस और प्रशासन के पास ऐसे वीडियो और फोटो हैं। जिसमें वह बवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन उपद्रवियों ने जो सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उसकी वसूली भी इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी।

07:29 PM, 25-Nov-2024

चार की मौत पर मस्जिद प्रबंधन ने एसडीएम-सीओ को ठहराया जिम्मेदार 

संभल में विवाद और हिंसा के मामले में मस्जिद प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। जफर अली ने कहा कि मस्जिद का हालिया सर्वे कोर्ट के आदेश पर नहीं, बल्कि जिला अधिकारी के निर्देश पर कराया गया। उन्होंने इसे अवैध बताया और कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
04:49 PM, 25-Nov-2024

RJD नेता तेजस्वी यादव: भाजपा नफरत ही नहीं फैला

उत्तर प्रदेश में पुलिस के लोगों को गुंडा मवाली में बदल दिया गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है... भाजपा नफरत ही नहीं फैला रही, ये किसी भी प्रकार से देश को तोड़ना चाहते हैं। अगर इस तरह का प्रयास बिहार में कोई करेगा तो हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।

04:46 PM, 25-Nov-2024

लोग लाशों पर राजनीति करने का ख्वाब देखते हैं: दिनेश शर्मा 

संभल की घटना पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि लोग लाशों पर राजनीति करने का ख्वाब देखते हैं। जिनकी मृत्यु हुई वो दुखद है। जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि किसी चीज को उकसाने की बजाय शांतिपूर्ण वातावरण बने इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।

03:54 PM, 25-Nov-2024
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
sambhal news: जामा मस्जिद के सदर को हिरासत में लिया गया, हिंसा भड़काने का आरोप 

संभल में हुए हिंसा के मामले में जामा मस्जिद के सदर जफर अली को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इसके अलावा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सांसद बर्क और विधायक के बेटे पर मस्जिद में आयोजित सर्वे को लेकर उकसाने वाली बातें प्रचारित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद विवाद बढ़ा और हिंसा फैल गई। हिंसा के दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर भी हमले हुए, जिससे कई लोग घायल हो गए।

03:42 PM, 25-Nov-2024
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

sambhal violence news: संभल हिंसा पर गिरिराज सिंह, यह विपक्ष की पूर्व नियोजित साजिश, लोकतंत्र पर हमला

संभल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह घटना विपक्ष की वजह से हुई, यह गोधरा कांड की तरह विपक्ष की पूर्व नियोजित रणनीति थी। यह सर्वेक्षण टीम पर हमला नहीं था बल्कि भारत के संविधान और लोकतंत्र पर हमला था। वे देश को जलाना चाहते हैं...वे संभल को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं...जो लोग मारे गए, वे हमलावरों की गोली से मारे गए, पुलिस की गोली से नहीं, यह पोस्टमार्टम से स्पष्ट है...देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 25-Nov-2024
03:25 PM, 25-Nov-2024
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की पहचान करवाओ... इनाम पाओ, पत्थरबाजों के खिलाफ अब होगा सख्त एक्शन  

संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और पथराव के आरोप में सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिश्नोई ने बताया कि जियाउर्रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को मुख्य आरोपित बनाया गया है, जिन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जियाउर्रहमान बर्क को पहले भी उकसाने वाली भाषण देने पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन बावजूद उन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया। बिश्नोई ने कहा कि इस हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बिश्नोई ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है और इस हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि अगर कोई आरोपियों की पहचान करता है तो उसे सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की हिंसा न हो।
02:10 PM, 25-Nov-2024
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

संभल हिंसा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर मौन रहकर प्रदर्शन किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर मौन धरने पर बैठे। कांग्रेस ने मामले में राज्य सरकार पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। संभल हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बयान देकर कहा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 

01:57 PM, 25-Nov-2024

sambhal violence news: अखिलेश यादव का आरोप, सरकार ने जानबूझकर कराया दंगा

संभल हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने जानबूझकर हालात बिगाड़े, और इस पूरी घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का इस हिंसा के समय शहर में नहीं थे फिर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि दूसरा सर्वे के दाैरान लोगों ने इसका कारण पूछा तो सीओ ने उन्हें गाली दी। इसके बाद लोगों ने विरोध जताते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। अखिलेश ने कहा कि इसके बाद पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक ने अपनी सरकारी और निजी बंदूकों से फायरिंग की, जिसका वीडियो भी मौजूद है। फायरिंग के परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए और पांच निर्दोष लोगों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और याचिका दाखिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि ऐसा कदम उठाने से लोगों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस तरह की अवैध घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed