CM Yogi News Live: डबल इंजन की सरकार सपने नहीं... हकीकत बुनती है, तभी सब मोदी को चुनते हैं
UP CM Yogi Moradabad and Rampur Visit Live News in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद और रामपुर जिले के दौरे पर हैं। मुरादाबाद में उन्होंने प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। इसके बाद कैडेटों को सम्मानित भी किया।
लाइव अपडेट
दुनिया में भारत के प्रति विश्ववास बढ़ा
जिस रामपुरी चाकू से जेब काटी जाती थी उससे लोगों को दी सुरक्षा : योगी
जिस रामपुरी चाकू से पहले जेबें काटी जाती थीं, उससे हमने लोगों को सुरक्षा दी है। शनिवार को फिजिकल कॉलेज के मैदान में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाता था और उन पर संस्थान खड़े किए जाते थे। लेकिन आज हमारी सरकार लोगों को कई गुना मुआवजा देकर शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा होली से पहले 610 करोड़ की परियोजना के साथ यहां आया हूं। आपको बधाई देता हूं।
वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार
योगी ने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। लगातार उद्योग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार करवाए जा रहे हैं। अब रामपुरी चाकू में सुरक्षा की धार देंगे। इसके साथ ही वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार को विजयी बनाएंगे।भारत के लिए चाहिए विकसित उत्तर प्रदेश
योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश चाहिए। इसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकसित भारत है। कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगा होता था, अब यूपी में है सब चंगा है। बहन-बेटियों की मजबूत सुरक्षा की गई है। अगर किसी अपराधी ने बहन-बेटी के साथ गलत हरकत की तो अगले चौराहे पर उसे दबोच लिया जाएगा।
कुछ लोग पहले चाकू से काटते थे जेब
रामपुर पहुंचे सीएम योगी
मुरादाबाद में जनसभा करने के बाद दोपहर बाद योगी आदित्यनाथ 1.25 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सीधे फिजिकल कालेज के मैदान आयोजित जनसभा स्थल की तरफ रवाना हुए। उन्होंने यहां पर एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
वह कफ्यू लगाते थे, हम कांवड़ लाते हैं
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह कफ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास बढ़ रहा है।
हर कमिश्ननरी में विवि का सपना पूरा किया
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर कमिश्नरी में विवि का सपना पूरा कर दिया है। कहा कि पहले की सरकारों ने कफ्यू, दंगे से नौजवानों के सामने पहचान की समस्या हो गई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ दुनिया में सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में नए निवेश, विकास के कार्य चल रहे हैं। हाईवे और रेलवे, मेट्रो और वाटरवे का काम चल रहा है।