फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways buses will make additional trips on routes with high passenger volume.

Noida News: ज्यादा सवारी मिलने वाले रूट पर रोडवेज बस लगाएगी अतिरिक्त फेरे

Tue, 13 Oct 2026 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will make additional trips on routes with high passenger volume.
त्योहारों के बीच बदलेगा रोडवेज की बसों का रूटमैप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कम सवारियों के चलते कमाई में पिछड़ रहे रूटों पर रोडवेज बसों के ठहराव बढ़ाने की तैयारी है। यूपी रोडवेज ऐसे रूटों पर यात्रियों की पहुंच आसान बनाने के लिए स्टॉपेज बढ़ाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बस पकड़ने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने से निगम की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ ज्यादा सवारी वाले रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने की तैयारी है।


सेक्टर-23 स्थित यूपी रोडवेज के रीजनल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिलेभर में 305 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें साधारण और सीएनजी बसें शामिल हैं। परिवहन निगम का जोर बसों के बेहतर इस्तेमाल के साथ यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने पर है। इसी क्रम में कम आय वाले रूटों पर ठहराव बढ़ाने की योजना बनाई गई है। अभी कई रूटों पर यात्रियों को बस पकड़ने के लिए निर्धारित स्टॉपेज तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में बीच के इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्टॉपेज बढ़ने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को नजदीक से बस सेवा मिल सकेगी। निगम को उम्मीद है कि इससे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और कमाई में सुधार होगा। वहीं, व्यस्त समय में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए समय-समय पर जरूरी कदम उठाए जाते हैं। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और सफर के दौरान होने वाली परेशानी कम करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed