Blackout in UP Live: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, पूरे यूपी में मॉक ड्रिल के बाद अब शुरू हुआ ब्लैक आउट
{"_id":"681ac47b356bb8d09c04b9c0","slug":"mock-drill-in-up-live-states-19-districts-deal-with-emergency-situation-india-pakistan-tensions-news-in-hindi-2025-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Blackout in UP Live: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, पूरे यूपी में मॉक ड्रिल के बाद अब शुरू हुआ ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 07 May 2025 09:54 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 May 2025 09:54 PM IST
खास बातें
Mock Drill in 19 Districts of Uttar Pradesh Live Updates: युद्ध के दौरान हमलों से बचने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आज मॉक ड्रिल होगी, जिसमें सायरन बजने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। बुलंदशहर सबसे संवेदनशील है।
विज्ञापन
गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:47 PM, 07-May-2025
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित अपेक्स दा फ्लॉरस सोसायटी में काल्पनिक हवाई हमले के के बाद ब्लैक आउट हुआ। जहां स्थानीय निवासियों को सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने दिशा-निर्देश दिए।
09:32 PM, 07-May-2025
बुलंदशहर में ब्लैक आउट
बुलंदशहर में ब्लैक आउट के दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए तो कुछ व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर दी। शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। केवल सड़कों पर वाहनों की लाइट जलती हुई दिखाई दी। इस दौरान सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद रही। लोगों ने ब्लैक आउट के दौरान पूरा सहयोग किया। अधिकतर लोगों ने घरों की लाइट तक बंद कर दी।
विज्ञापन
09:02 PM, 07-May-2025
वाराणसी में ब्लैक आउट, एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक लाइटें बंद
वाराणसी एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। सभी लाइटों को बंद कर आपातकालीन स्थिति के लिए अभ्यास किया गया। इस दाैरान लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जानकारी दी गई।
08:10 PM, 07-May-2025
गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट
उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे नौ पर स्थित गोल्फ लिंक सोसायटी में ब्लैक आउट हुआ है।
06:42 PM, 07-May-2025
एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
पाकिस्तान में मंगलवार की रात आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले में एसएसबी व पुलिस टीमें नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। जंगल के रास्तों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। नोमैंस लैंड पर भी कोई नेपाल की ओर से प्रवेश न कर सके इसकी जानकारी कर निगरानी की जा रही है।
04:52 PM, 07-May-2025
आगरा में पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल
बल्केश्वर के गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर में माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दाैरान विभिन्न विभाग के आला अधिकारी माैजूद रहे। कैडेट्स, सिविल डिफेंस के वालंटियर आदि को बताया गया कि किसी भी हमले की स्थिति में आम लोगों की रक्षा किस तरह करनी है। उन्हें कैसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 07-May-2025
यूपी में रेड अलर्ट घोषित
पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी डीजीपी के एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस सतर्क है, संसाधनों से लैस है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिन्द !
03:13 PM, 07-May-2025
नोएडा में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद नोएडा कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट है। बुधवार को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर मॉक ड्रिल किया। बुधवार दोपहर को नोएडा जोन के डीसीपी रामबदन सिंह, एडीसीपी सुमित शुक्ला और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचे और सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
02:19 PM, 07-May-2025
UP Mock Drill District: आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल,सायरन बजते ही एक्शन में आई पुलिस
चित्रकूट में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार सुबह शहर के सीआईसी परिसर में मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस का सायरन बजते ही पुलिसकर्मी एक्शन मोड में आ गए। युद्ध के हालात से निपटने की पूरी कार्रवाई पुलिसकर्मियों ने की। बम के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से शहरवासी डर गए। बाद में पता चला कि ये युद्ध का पूर्वाअभ्यास है तो राहत मिली। इस दौरान शहर की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस बल तैनात कर अभ्यास किया गया। शहर में पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।12:55 PM, 07-May-2025
Mock Drill Cities: स्कूलों में भी हुई मॉक ड्रिल
बुलंदशहर में जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के दौरान आपात स्थिति से बचाव की विशेषज्ञों ने जानकारी दी। वहीं, बुगरासी, खुर्जा और अनूप शहर में मॉकड्रिल हुई। स्कूलों में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कैसे बचें? इसके बारे में बताया गया।उधर, पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने की खुशी में नगर के यमुनापुरम में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के सदस्यों ने भंडारा वितरित किया।