{"_id":"6aa5353141ab3ab08a0877a2","slug":"former-councilor-nitin-mana-becomes-kothari-mahant-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4518-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पूर्व पार्षद नितिन माना बने कोठारी महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पूर्व पार्षद नितिन माना बने कोठारी महंत
विज्ञापन
फोटो
हरिद्वार। पूर्व भाजपा पार्षद पंडित नितिन माना ने संत परंपरा में प्रवेश कर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के कोठारी महंत की जिम्मेदारी संभाली है। नितिन दास महाराज के रूप में उनकी नई भूमिका पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं, पार्षदों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और मिष्ठान्न वितरण कर शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने विश्वास जताया कि युवा संत के रूप में नितिन दास महाराज अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कोठारी महंत नितिन दास महाराज ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना रहेगी। इस मौके पर पार्षद सुनील अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री विनित जौली, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विशाल गर्ग, प्रशांत सैनी, मुकुल पाराशर, सचिन अग्रवाल, गोपी सैनी, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद