फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: शामली में दो बच्चियों की करंट लगने से मौत, सुपर एक माह बाद चली, शालीमार अभी नहीं हुई बहाल

Wed, 22 May 2024 09:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2024 09:36 PM IST
खास बातें

मेरठ शहर में ई-रिक्शाओं के कारण लग रहे जाम पर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस कल सुनवाई करेंगे। वहीं रेल यात्रियों को सुपर के एक माह बाद चलने से थोड़ी राहत मिली है जबकि शालीमार अभी बहाल नहीं हुई है।

विज्ञापन
West UP News Live: Super ends after a month, Shalimar not restored yet, read latest news today
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:34 PM, 22-May-2024
शामली में दो बच्चियों की करंट लगने से मौत

शामली के झिंझाना में नहाते समय दो बच्चियों की करंट लगने से मौत हो गई। दो बच्चियों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
05:28 PM, 22-May-2024
कार्बेट पार्क में बाघ की मौत

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में अत्यधिक रक्तस्राव से पीड़ित बाघ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
01:42 PM, 22-May-2024
मुजफ्फरनगर में जानसठ पुलिस को गांव राजपुर कलां के रजबहे में एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एएसपी विनायक भोसले ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर निरीक्षण किया गया, तो मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। जो गुलाबी रंग की टीशर्ट तथा काले रंग का ट्राउजर पहने है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
08:45 AM, 22-May-2024
ई-रिक्शाओं से जाम पर सुनवाई कल
मेरठ शहर में ई-रिक्शाओं के कारण लग रहे जाम पर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस गुरुवार को सुनवाई करेंगे। देवनगर (मिशन कंपाउंड) निवासी मनोज चौधरी की ओर याचिका पर कोर्ट ने पूछा था कि आखिर जाम क्यों लग रहा है, समस्या के निदान के लिए अभी तक क्या किया गया है। प्रदेश सरकार को 23 मई तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। अब बृहस्पतिवार को अधिकारी सरकार की ओर से अपना पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें: ग्लोबल वार्मिंग का असर: 44 वर्ष में सबसे गर्म मई का महीना, 45 तक पहुंच सकता है तापमान
08:44 AM, 22-May-2024
संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत
सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र की कनपटी पर गोली लगी थी और पास में ही तमंचा पड़ा था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

मंगलवार शाम सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में किसान खेत में जा रहा था। इसी बीच ईख के खेत के पास उसने किशोर का शव देखा। किसान ने घटना की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान उत्तम(17) पुत्र मनोज चौहान के रूप में हुई।

ग्रामीणों के अनुसार उत्तम कक्षा 12 का छात्र था। पुलिस ने जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम को बुलाया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान कर चल रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि कुछ दिन से छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

दो बहनों का था इकलौता भाई
उत्तम दो बहनों में अकेला भाई था। मंगलवार शाम को वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। गोली लगने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां नीरज देवी व बहन संजना व शिवानी भाई की मौत पर बेसुध हो गई।
08:26 AM, 22-May-2024

West UP News Live: शामली में दो बच्चियों की करंट लगने से मौत, सुपर एक माह बाद चली, शालीमार अभी नहीं हुई बहाल

पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण एक माह से रद्द चल रही दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार से फिर से पटड़ियों पर दौड़ने लगी है। इस ट्रेन के चलने से यहां करीब डेढ़ हजार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अभी शालीमार एक्सप्रेस बहाल नहीं हुई है। इसके जल्द चलने की उम्मीद है। उधर, किसानों का आंदोलन समाप्त होने पर मार्ग बदले जाने के कारण देरी से आ रही ट्रेनों के समय में कुछ सुधार हुआ है।

दरअसल, पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों ने विगत 17 अप्रैल को रेल ट्रैक पर कब्जा कर धरना शुरू कर दिया था। किसानों के आंदोलन के कारण कई ट्रेन रद्द कर दी गई थी। इनमें दिल्ली जालंधर इंटर सिटी सुपर और शालीमार भी शामिल थी, जबकि मार्ग बदले जाने के कारण पंजाब से आने जाने वाली सभी ट्रेनें दस घंटे तक की देरी से चल रही थी। किसानों ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया था। जिस पर रेलवे ने सभी ट्रेनों को नियमित मार्गों पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया था।

मंगलवार से सुपर एक्सप्रेस भी एक महीने बाद पटरी पर लौट आई। दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से आई। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। इस ट्रेन रोजाना करीब डेढ हजार यात्री सफर करते है। उधर, अभी तक शालीमार को दिल्ली-जम्मूतवी के बीच अभी बहाल नहीं किया है। इसे अभी भी बाडमेर-जेसलमेर से दिल्ली तक चलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शालीमार को भी बहाल किया जाएगा।

दूसरी ओर, किसानों का धरना समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन नियमित मार्ग से शुरू हो गया है। जिससे पंजाब की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों के समय में सुधार होने लगा है। जो ट्रेन आठ से दस घंटे की देरी से आ रही थी, वो एक या डेढ़ घंटे की देरी से आई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed