Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The SP inspected the arrangements for the Deputy CM's programme.

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने डिप्टी सीएम कार्यक्रम की व्यवस्था देखी

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The SP inspected the arrangements for the Deputy CM's programme.
संतकबीरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, चिकित्सालय, आवागमन के मार्गों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम सत्य प्रकाश, सीओ सिटी प्रियम राजशेखर पांडेय, कोतवाल जयप्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी परमहंस और एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
एडीएम सत्य प्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री को यहां निरीक्षण और समीक्षा बैठक करनी है। अधिकारियों ने सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया और सीएमएस डॉ. रमाशंकर से जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई तेजी से कराई जा रही थी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दोपहर 1:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। वे 1:12 बजे जिला अस्पताल में निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। इसके बाद 2:10 बजे नवीन सब्जी मंडी के पास एक होटल का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री 2:50 बजे पुलिस लाइंस से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed