फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: देवबंद में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, जयंत चौधरी से मिले बसपा सांसद मलूक नागर

Mon, 12 Feb 2024 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Feb 2024 04:09 PM IST
खास बातें

मशहूर राजनीतिक विशेषज्ञ जैनब सिकंदर रालोद में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं आज बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकात की। मौसम की बात करें तो सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Zainab Sikandar joins RLD, BSP MP Maluk Nagar meets Jayant Chaudhary
बसपा सांसद मलूक नागर - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:08 PM, 12-Feb-2024
बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौध अजीत सिंरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई और रालोद अध्यक्ष को बता दें कि मलूक नागर चौधरी अजित सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
03:46 PM, 12-Feb-2024

बिजनौर में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

बिजनौर के विदुर कुटी गंग नहर पुल पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक की आयु लगभग 25 वर्ष के आसपास है। शव मिलने की सूचना पर थाना कोतवाली शहर पुलिस गंज चौकी प्रभारी  फोर्स के साथ  गंग नहर विदुर कुटी पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया शव कि शिनाख्त काजीपाड़ा बिजनौर निवासी आरिस पुत्र यूनुस के रूप में हुई ।

बागपत में चार दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से चार दिन से लापता चल रहे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक वरुण दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक रेस्टोरेंट चलाता था। चार दिन पहले वह बड़ौत स्थित अपने घर से दिल्ली के लिए निकला था। बताया गया कि शव बड़ौत की गुराना मंडी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
03:20 PM, 12-Feb-2024

देवबंद में पेट्रोल पंप सेल्समैन से तमंचे के बल पर लूट

लूट कर भागते आरोपी - फोटो : Amar Ujalaलूट कर भागते आरोपी
देवबंद के खेड़ा मुगल में रविवार की रात्रि नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से हजारों रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
10:42 AM, 12-Feb-2024

गार्डों को बंधक बनाकर पीटा, लाखों का सामान लूटा

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुर में रविवार को बदमाशों ने फार्म हाउस पर मौजूद गार्डों को बंधक बनाकर जमकर पीटा और उनके हथियार छीन लिए। बदमाशों ने वहां रखे ट्रांसफार्मर व अन्य कीमती सामान भी लूट लिया।

हाजीपुर के समीप घोसीपुर में हाजी आरिफ का कृषि फार्म हाउस है। वहां आलू की खेती की जाती है। हथियारों से लैस बदमाशों ने फार्म हाउस पर मौजूद गार्डों की जमकर पिटाई की। उन्हें बंधक बनाकर एक तरफ डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे ट्रांसफार्मरों का लाखों रुपए कीमत का सामान लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। काफी देर बाद जब कोई शख्स वहां पहुंचा तो उसकी मदद से गार्डों ने फार्म हाउस के मालिक को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की। हाजी आरिफ की ओर से मारपीट व लूट की तहरीर दी गयी है। संवाद
 
10:00 AM, 12-Feb-2024
Accident - फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में नहर पटरी पर  चित्तौड़ा की झाल के आसपास दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच घायल है।
12:19 AM, 12-Feb-2024

जैनब सिकंदर रालोद में शामिल, बन सकती हैं प्रवक्ता

राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उन्हें पार्टी प्रवक्ता बना सकते हैं। जैनब को राजनीति की अच्छी समझ भी है और राजनीति पर बोलने का अनुभव भी है।

रविवार को दिल्ली में जयंत के आवास पर उनकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जैनब सिकंदर ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैनब सिकंदर का आरएलडी में स्वागत है। कहा, हर फैसले के पीछे बड़ी वजह होती है, तो ये फैसला वही है। कई और लोगों का जल्द स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 AM, 12-Feb-2024

West UP News Live: देवबंद में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, जयंत चौधरी से मिले बसपा सांसद मलूक नागर

दिन में तेज धूप और हवा के शांत होने से मौसम बदल रहा है। सीजन में पहली बार तापमान 24 डिग्री के पार पहुंचा, जो सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया और पहली बार तापमान 24 के पार पहुंचा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स 166 दर्ज किया गया। जयभीम नगर 173, गंगानगर 158, पल्लवपुरम 160, बेगमपुल 180 और दिल्ली रोड 195 दर्ज किया गया है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दिन में मौसम गर्म, जबकि सुबह व शाम ठंड का एहसास रहेगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed