फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बसपा नेता शमसुद्दीन को गिरफ्तार करेगी पुलिस, एक गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश हुए अरेस्ट

Fri, 13 Oct 2023 06:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 06:59 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। वहीं, मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut police will arrest BSP leader Shamsuddin, murder of elder brother in Muzaffarnagar
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:57 PM, 13-Oct-2023
अनुसूचित जाति के युवक की हत्या में पिता-पुत्र पर दोष सिद्ध

मुजफ्फरनगर के करवाड़ा गांव में अनुसूचित जाति के पंकज की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 में पिता-पुत्र पर दोष सिद्ध हुआ। सजा के प्रश्न पर 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी। जबकि एक आरोपी को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
06:56 PM, 13-Oct-2023
रामपुर तिराहा कांड: सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल किया पीड़िता का मृत्यु प्रमाण पत्र

सीबीआई ने रामपुर तिराहा कांड की पीड़िता का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया। मुल्जिमों के बयान भी दर्ज हुए। साक्ष्य के लिए दूसरी पीड़िता को समन जारी किए गए। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
04:34 PM, 13-Oct-2023
जंगल में पड़ी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर के जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त गांव पूठखास निवासी चांदपुर पुत्र सादक (35) के रूप में हुई है।
02:21 PM, 13-Oct-2023
पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि चारों बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व लिफ्ट के बहाने दो युवकों से 60 हजार का डीएसएलआर व 25 हजार की नगदी सहित एक मोबाइल लूटकर वारदात को अंजाम दिया था। लूट करने के बाद सभी बदमाश मौज-मस्ती करने के लिए दिल्ली-नोएडा भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
01:27 PM, 13-Oct-2023
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पेड़ से लटका मिला

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव बढेडी कोली निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव जंगल में पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। हालांकि, परिजन उसे पेड़ से उतरकर सीएचसी ले गए जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
01:25 PM, 13-Oct-2023

युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ में प्लास्टिक की फैक्टरी में मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को धारदार हथियार से गोद डाला। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 13-Oct-2023
गांव में दिखा गुलदार, ग्रामीण में दहशत

सहारनपुर में नकुड़ के गांव साल्हापुर के जंगल में गुलदार दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में गांव में मुनादी कराकर लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। हांलाकि जंगल में गुलदार किसने देखा इसकी अभी किसी ने पुष्टि नही की है। 
12:44 PM, 13-Oct-2023
यात्रियों से भरी ट्रेन का अब शंटिंग नहीं होगा

रेलवे विभाग में लिंक ट्रेनों को बीच रास्ते में सवारी समेत शटिंग करना बंद कर दिया। ट्रेन निर्धारित स्टेशन से ही पूरे रेक के साथ चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस भी इसी नियम के अंतर्गत सहारनपुर से चलाई गई है। इससे पहले देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस, प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस की लिंक ट्रेन सेवा बंद की गई है। बांद्रा एक्सप्रेस में मेरठ से नीमच की लिंक सेवा जुड़ती थी, जबकि संगम एक्सप्रेस में देहरादून से आने वाली लिंक सेवा अलीगढ़ में जुड़ती थी।
12:41 PM, 13-Oct-2023
बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा में बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ फुगाना यतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक समर पाल व छोटे भाई अमर पाल में संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार को समरपाल खेतों की सिंचाई करने गया था। वहां पर अमर पाल ने दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
12:32 PM, 13-Oct-2023

West UP News Live: बसपा नेता शमसुद्दीन को गिरफ्तार करेगी पुलिस, एक गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश हुए अरेस्ट

बसपा नेता शमसुद्दीन को गिरफ्तार करेगी पुलिस

बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन को एक कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा गैरजमानती वारंट जारी किए जाने के मामले में हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को बसपा नेता को गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर तक पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed