{"_id":"6af89e05f3f8a49c30042777","slug":"urban-bodies-minister-vipul-goyal-will-visit-bhuna-and-inaugurate-several-development-works-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164661-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना आएंगे शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना आएंगे शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन
Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
भूना। शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सोमवार दोपहर बाद भूना पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर में नवनिर्मित और सुधारीकरण के बाद तैयार हुए कई विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। हिसार रोड स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विशेष रूप से शामिल होंगे।
अग्रवाल सभा के प्रधान बृजलाल बंसल और वार्ड नंबर 10 के पार्षद रोहतास गोयल ने बताया कि मंत्री विपुल गोयल अपने दौरे के दौरान मॉडल टाउन में नवनिर्मित महाराजा रणजीत सिंह पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पटेल पार्क में करवाए गए सुधारीकरण कार्य, अग्रवाल भवन में फर्श निर्माण तथा सुथार श्मशान घाट में बनाए गए शेड का भी लोकार्पण करेंगे।
उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर करवाए गए अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।