West UP News Live: आग लगने से दो हजार चूजों की मौत, सीओ दफ्तर पर हंगामा, एक किसान को गोली मारी
{"_id":"65a813d28a2c4b5d98027ec9","slug":"west-up-news-live-keshav-prasad-maury-visit-advocates-will-abstain-from-judicial-work-regarding-high-court-2024-01-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: आग लगने से दो हजार चूजों की मौत, सीओ दफ्तर पर हंगामा, एक किसान को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 18 Jan 2024 04:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:53 PM IST
खास बातें
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मेरठ दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें दोपहर 12 बजे दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी में श्री जागेश्वर धाम मंदिर के पंचांग पूजन में शामिल होना था।
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म में आग लगी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:48 PM, 18-Jan-2024
बच्चे से कुकर्म के दोषी को 20 साल की सजा
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-13 शबीह जेहरा ने पॉक्सो की धाराओं में दोषी पाएं जाने पर ग्राम नन्हेड़ा बेग थाना गागलहेड़ी निवासी रविंद्र को 20 साल की सजा सुनाई है, साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता विवेक कौशिक और संजय मलिक ने बताया की मई 2022 को आठ वर्षीय बालक खेलते हुए पड़ोस में चला गया। पड़ोस में रहने वाला युवक बालक को अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक ने अपने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गागलहेड़ी थाने में केस दर्ज कराया गया। यह मामला तभी से अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने सभी तथ्यों और गवाहों को देखते हुए दोषी को सजा सुनाई है।

04:16 PM, 18-Jan-2024
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
शामली के कांधला थाना क्षेत्र में दिल्ली-नेशनल हाईवे मार्ग द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट मे ले लिया। जिसमें एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया गया।

03:18 PM, 18-Jan-2024
सरधना में एक किसान को गोली मारी
मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महादेव में एक किसान को गोली मारी। किसान को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचा गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

03:16 PM, 18-Jan-2024
बैगा जाति के लोगों का तीसरे दिन भी धरना जारी
मेरठ के मवाना में बैगा जाति के लोगों तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर बैगा जाति के लोग धरने पर बैठे हैं। लोगों ने बृहस्पतिवर को तहसील में बीन बजाकर अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा तहसीलदार के कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गए।

03:13 PM, 18-Jan-2024
मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात
मेरठ के मवाना में मंगलवार को स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश बिलाल घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी। वहीं, बिलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद मवाना ले जाने की संभावना है। उधर, हंगामा की आशंका को देखते हुए नगर में मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

02:07 PM, 18-Jan-2024
गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का सीओ कार्यालय पर हंगामा, प्रदर्शन
बागपत के बड़ौत में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छपरौली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को छपरौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज मुकदमे के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि वह एक पब्लिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। उसने बताया कि उसके साथ में स्कूल का प्रधानाध्यापक एवं एक अध्यापक उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहते थे। महिला ने बताया कि 22 नवंबर को प्रधानाध्यापक राजकुमार ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसको स्कूल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। दो सप्ताह पहले भी महिला को हथियार के बल पर उसके घर से उठाकर ले गए और उसके साथ ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक सहित सात लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला के ससुर योगेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बात से नाराज ग्रामीणों नर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

02:05 PM, 18-Jan-2024
मुर्गी फार्म में आग लगने से दो हजार से अधिक चूजों की मौत
सहारनपुर के नागल में बुधवार रात गांव सोहनचिड़ा में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लाखों रुपये की कीमत के चूजों की मौत हो गई और सामान जलकर राख हो गया।
दरअसल, गांव के निकट ही पूर्व प्रधान अमजद अली का पोल्ट्री फार्म है। रात करीब एक बजे उनका बेटा मोनू फार्म पर भट्टी में लकड़ी डाल कर आया था, जिससे मुर्गी के चूजों को सर्दी न लग पाए। सुबह जब वह पांच बजे फार्म पर पहुंचे तो वहां पर आग लगी हुई थी, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक करीब दो हजार चूजों की मौत हो चुकी थी। पोल्ट्री फार्म मालिक का कहना है की आग लगने से उन्हें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

11:33 AM, 18-Jan-2024
15 लाख की चोरी के सदमे से ज्वेलर्स व्यापारी की मौत
मेरठ में भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम निवासी विनोद वर्मा पुत्र पूरन सिंह की सदमे से मौत हो गई। बताया गया कि बदमाशों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के करीब 15 लाख के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, लाखों रुपये के नुकसान के चलते विनोद वर्मा की एक सप्ताह बाद बुधवार की रात को मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं, ज्वेलर्स व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ उनके आवास पर पहुंची और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

09:57 AM, 18-Jan-2024
पिरान कलियर जा रही पिकअप पलटी, सात घायल
देहरादून के सेलाकुई से हरिद्वार के पिरान कलियर जा रही पिकअप गाड़ी दून हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे सेना के अधिकारी ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

11:17 PM, 17-Jan-2024
कक्षा आठ तक के स्कूलों में आज भी अवकाश
मेरठ में सर्दी के चलते डीएम दीपक मीणा ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 18 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी बीएसए आशा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड आदि में आज अवकाश रहेगा।