फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight roads will be developed into 'smart' roads at a cost of 24 crore; footpaths and cycle tracks will also be constructed.

Karnal News: आठ सड़कें 24 करोड़ से बनेंगी स्मार्ट फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eight roads will be developed into 'smart' roads at a cost of 24 crore; footpaths and cycle tracks will also be constructed.
करनाल। शहर की आठ प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी है। नगर निगम राइट ऑफ वे परियोजना के तहत करीब 24.02 करोड़ रुपये खर्च कर इन सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करेगा। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, साइकिल चालकों के लिए ट्रैक, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, बेहतर जल निकासी और सजावटी पौधों की व्यवस्था भी की जाएगी। परियोजना का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हाई पावर परचेज कमेटी की मंजूरी मिलते ही संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने निगम अभियंताओं के साथ प्रस्तावित सड़कों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क विकास की योजना इस तरह बनाई जाए कि पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। सभी व्यवस्थाओं में आपसी तालमेल रखा जाए, ताकि बाद में किसी दूसरी सुविधा के लिए सड़क को दोबारा न खोदना पड़े।
विज्ञापन




इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर



राइट ऑफ वे परियोजना में प्रेम प्लाजा से मॉल रोड तक अहिल्याबाई मार्ग, विक्रम मार्ग से रेलवे रोड तक की सड़क, विश्राम गृह से तलवार चौक तक सैशन मार्ग, डीएवी स्कूल-कॉलेज रोड, मीनार रोड पर सैनी भोजनालय से डीसी आवास तक की सड़क, पुराने बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क और सुभाष कॉलोनी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मॉल रोड तक की सड़क शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे रोड पर जिला पुस्तकालय से गुरु नानक खालसा कॉलेज तक नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मार्ट रोड पर फुटपाथ, बैठने की जगह, साइकिल ट्रैक, आधुनिक लाइटिंग और बेहतर जल निकासी प्रणाली विकसित होगा। आगरा रेड स्टोन के ट्री-गार्ड और सालभर हरियाली बनाए रखने वाले सजावटी पौधे भी लगाए जाएंगे। निगमायुक्त ने गुणवत्ता और उपयोगिता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।




पांच करोड़ से लगेंगी सजावटी लाइटें



शहर की प्रमुख सड़कों पर आकर्षक सजावटी पोल और आधुनिक लाइटें लगाने की अलग परियोजना पर करीब पांच करोड़ एक लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें मॉल रोड के दोनों ओर तथा मीनार रोड, रेलवे रोड के बीच की विभिन्न सड़कों और सैशन मार्ग से पुराने बस स्टैंड तक चिह्नित स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ बिजली के बेतरतीब खंभों को पीछे हटाकर व्यवस्थित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार नौ और 11 मीटर ऊंचे खंभे लगाए जाएंगे। इससे तारों का जंजाल कम करने, यातायात सुधारने और शहर की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed