फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Up News Live: मेरठ में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग, भरभराकर गिरा लिंटर, एक घायल

Sat, 27 Apr 2024 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Apr 2024 12:33 PM IST
खास बातें

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक महिला किराएदार के खिलाफ धरने पर बैठ गई। कई घंटे तक हंगामा चला। वहीं शनिवार सुबह भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर में एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से लिंटर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया है। 

विज्ञापन
West Up News Live: fire breaks out in cosmetic shop in Meerut, one injured, read latest news
मेरठ के किनानगर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:32 PM, 27-Apr-2024

कंकरखेड़ा में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान 

मेरठ में तेंदुए को तलाश करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के कासमपुर नाले के पास वन विभाग की टीम में शनिवार सुबह तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वन विभाग टीम के साथ रही। कुछ जगह पर पंजे के निशान वन विभाग की टीम को मिले। लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो सके।
12:31 PM, 27-Apr-2024
थाने का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थाने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही पर गोली प्रकरण के विषय में थाना प्रभारी से बात की।
विज्ञापन
09:34 AM, 27-Apr-2024
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र  के गांव किनानगर मे कॉस्मेटिक की दुकान मे शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। वहीं आग के कारण दुकान मे सारा समान जलकर राख हो गया। तेज आग से दुकान का लेंटर ओर शटर भी गिर गया। आग की सूचना पर पहुंचा दुकान मालिक रोहित पुत्र चरण सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया, जिस पर दुकान मालिक भी आग की चपेट मे आने से झुलस गया। बताया गया कि लिंटर गिरने से उसे मामूली चोटें भी आई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ओर दमकल विभाग की गाड़ी ने मोके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर कबू पाया। वहीं आग की चपेट मे आने से झुलसे रोहित को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में  भर्ती कराया गया है।
 
09:31 AM, 27-Apr-2024
मेरठ में सोशल मीडिया पर 1 मिनट 12 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अलवी नगर में बूथ संख्या 219 और 220 का बताया जा रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि बिजली गई हुई है और मोबाइल की टार्च जलाकर मतदान कराया जा रहा है। आदिल सिद्दीकी नामक एक व्यक्ति बोल रहे हैं कि वह सपा प्रत्यासी सुनीता वर्मा के एजेंट हैं। यहां आधे घंटे से लाइट नहीं आ रही है।

इस कारण मतदान करने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों की सूचना दी गई, मगर विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। मोबाइल की टार्च जलाते हुए मतदान कराना पड़ रहा है। इस दौरान वीडियो में दिखाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से मना करता है, तो वह व्यक्ति कहता है कि वह बाहर से तो बना ही सकता है।
09:17 AM, 27-Apr-2024

West Up News Live: मेरठ में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग, भरभराकर गिरा लिंटर, एक घायल

कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में शुक्रवार को एक महिला अपने ही फ्लैट के बाहर किराएदार के खिलाफ धरने पर बैठ गई। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर कई घंटे तक हंगामा किया।

कंकरखेड़ा निवासी सोनिका राणा ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व पल्हैड़ा निवासी सचिन से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे हुए। लगभग चार वर्ष पूर्व सचिन की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। महिला के मुताबिक उसके पति के नाम पर वैष्णो धाम कॉलोनी में एक फ्लैट है। इसे विवाहिता ने किराए पर दे रखा था। वह खुद गणपति विहार में किराए पर रह रही थी।

शुक्रवार को महिला फ्लैट पर पहुंची। उसने किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए कहा, मगर किरायेदारों ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामा की सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि किराएदार को कई दिन पूर्व ही मकान खाली करने के लिए कह दिया गया था।

पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed