फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर के खोल में बढ़ा जलस्तर, श्रद्धालु रोके, पुलिस बल तैनात

Tue, 02 Jul 2024 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jul 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Dumper full of mineral material collided with high tension line, driver died, police encoun
मंदिर के सामने खोल में आया पानी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:30 PM, 02-Jul-2024

रिटायर्ड सिपाही की गर्मी से हार्टअटैक आने पर मौत

सियालदह एक्सप्रेस में सफर कर रहे बिजनाैर जनपद निवासी एक रिटायर्ड सिपाही की गर्मी से हार्टअटैक आने पर मौत हो गई। साथ में यात्रा कर रही मृतक की पुत्री नगीना स्टेशन पर उतरकर एंबुलेंस से अपने पिता के शव को रुड़की ले गई।

रुड़की थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी ( 65) रिटायर्ड सिपाही चंद्रपाल सिंह सोमवार को अपनी बेटी प्रतिभा के साथ बादीगढ़ स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। बताया जाता है कि दर्शन करने के बाद दोनों बस द्वारा धामपुर पहुंचे तथा वहां से रात्रि में सियालदह एक्सप्रेस में रुड़की के लिए सवार हो गए। बेटी प्रतिभा ने बताया कि ट्रेन के कोच में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण गर्मी से उसके पिता चंद्रपाल का दम घटने लगा तथा वह पूरी तरह बेहोश होकर नीचे गिर गए।

इसी दौरान ट्रेन नगीना रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उसने अपने पिता को वहीं प्लेटफार्म पर उतार लिया तथा लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा नगीना के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।

पिता की मृत्यु पर प्रतिभा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया तथा वह बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को एंबुलेंस द्वारा अपने घर रुड़की ले गई। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर जुबेर का कहना है कि मृतक को गर्मी के कारण हार्टअटैक आने से मृत्यु होना प्रतीत होता है।
04:55 PM, 02-Jul-2024

शाकंभरी देवी मंदिर के खोल में आया पानी, श्रद्धालुओं को रोका

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  शाकंभरी देवी के सामने खोल में अचानक जलस्तर ज्यादा होने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया।  अधिकतर श्रद्धालु बिना दर्शन किए वापस लौटे। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
11:15 AM, 02-Jul-2024
बरसात शुरू होते ही सुरक्षा की दृष्टि से अमानगढ़ रिजर्व वन क्षेत्र में सघन गश्त शुरू कर दी गई है। सघन पैदल गश्त पूरे मानसून सत्र में चलती रहेगी जबकि वर्षा के कारण भूमि कटान व कीचड़ मार्ग होने  के कारण शिकारियों व आपराधिक प्रवृति के लोगो के सक्रिय होने की आशंका बढ़ जाती है।

बिजनाैर के रेहड़ में रेंज अफसर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि बरसात के साथ ही वन विभाग की ओर से अमानगढ़ वन क्षेत्र में सघन गश्त शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही कच्चे रास्ते खराब होने से अपराधिक गतिविधियों की  आशंका बढ़ जाती है। जिससे वन्य जीव एवं बहुमूल्य वन संपदा की सुरक्षा को खतरा भी हो सकता है।

वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बरसात में सघन गश्त की जाती है। सोमवार  रेंज के  सात सेक्शनों में से चार  केहरीपुर, अमानगढ़, झिरना एवं रानीनांगल सेक्शन में शाम छह बजे मध्यरात्रि तक पैदल गश्त की गई।    

बताया केहरीपुर  सेक्शन से शुरू होकर अमानगढ़, झिरना के गुज्जर गेट, झूलो खता आदि से होकर रानी नांगल के किरतपुर आदि में आकर सम्पन्न हुई।रेंज अफसर के मुताबिक तेज बारिश से रास्तों में  कीचड़ भर जाने से गश्त के लिए टैक्टर तथा जिप्सी आदि का सहारा लिया जाएगा। गश्त में  फूल सिंह, नईम, विपिन, जाफर, मंसूर, राजवीर आदि वन कर्मी  रहे।
11:14 AM, 02-Jul-2024

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल पुलिस ने पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें दो सदस्य पैर में गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस ने एक पिकअप, एक भैंस सहित दो पशु व तमंचे तथा 33 हजार रुपये बरामद किए है।

सीओ सदर राजू साव ने बताया कि 23 जून की रात लुहारी खुर्द से दो भैंस चोरी की थी। एक भैंस को चोर ले गए थे। दूसरी को दधेडू के जंगल में छिपाया था। इस भैंस सहित दो पशुओं को गिरोह के तीन सदस्य पिकअप में लेकर बेचने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें छपार थाने के गांव खानपुर निवासी आशू उर्फ आस मोहम्मद व जिशान पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

उनके तीसरे साथी चरथावल निवासी रिहान को भागते हुए पकड़ा गया। इस गिरोह ने तितावी क्षेत्र में भी पशु चोरी की घटना की हुई है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घायलों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है।
11:08 AM, 02-Jul-2024

West UP News Live: सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर के खोल में बढ़ा जलस्तर, श्रद्धालु रोके, पुलिस बल तैनात

सहारनपुर जनपद के नकुड़ गांव टाबर में खनन सामग्री से भरे डंफर को खाली करते समय डंफर एचटी लाइन से टच हो गया। करंट लगने से डंफर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। 

ग्रामीणों ने बताया कि टाबर गांव के अड्डे के पास प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे थाना गंगोह क्षेत्र के कुतुबखेड़ी निवासी 28 वर्षीय चालक तस्सवुर डंपर से खनिज सामग्री खाली कर रहा था।

इस दौरान डंफर ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को छू गया। जिसके कारण डंपर में उतरे करंट से चालक तसव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में पुलिस शव के पंचनामे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed