West UP News Live: दो पालियों में CTET परीक्षा आज, मतदाता जागरुकता मैराथन दौड़ में संदीप और अर्पिता प्रथम
{"_id":"65acdd79bf2c892052036076","slug":"west-up-news-live-ctet-exam-today-in-two-shifts-sandeep-and-arpita-first-in-voter-awareness-marathon-race-2024-01-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: दो पालियों में CTET परीक्षा आज, मतदाता जागरुकता मैराथन दौड़ में संदीप और अर्पिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 21 Jan 2024 02:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:31 PM IST
खास बातें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रविवार को 40 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई है।
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता दौड़ में शामिल विजेता
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
02:09 PM, 21-Jan-2024
ईंट मारकर कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
विवाद में बीच- बचाव करने पहुंचे पिता के सिर पर पुत्र ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा निवासी मिशन अब्बास का गांव अड्डे पर चाय विक्रेता खुर्शीद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। खुर्शीद ने मिशन के पिता मो.जमिन को मिशन अब्बास द्वारा झगड़ा करने की जानकारी दी। पुत्र द्वारा झगड़ा करने की सूचना मिलते ही मो. जमिन घटनास्थल पर पहुंचा।
बताया जाता है कि बीच-बचाव कर रहे पिता पर ही पुत्र मिशन अब्बास ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आने पर (55) मो जमिन की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडावली थानाध्यक्ष सुदेश पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी मिशन अब्बास को हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि आरोपी मिशन अब्बास पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

02:07 PM, 21-Jan-2024
मतदाता जागरुकता मैराथन के विजेताओं को सम्मानित करते डीएम और कमिश्नर
- फोटो : Amar Ujala
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा एक मैराथन दौड का आयोजन किया गया। दौड़ प्रातः पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस तिराहा, इमली चौराहा, साकेत चौराहा,गऊशाला तिराहा होते हुये गंगानगर नाला कट तक, तथा यही से यू-टर्न होकर इसी मार्ग से पुलिस लाईन गेट नं0-3 के अंदर पुलिस लाईन में संपन्न हुई।
मेरी बेटी मेरी शान के अंतर्गत बडी संख्या में लोगों ने सेल्फी ली, आयुक्त महोदया सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि हेल्थ फिटनेस,उत्तर प्रदेश दिवस, मतदाता दिवस के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से इस दौड़ का आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा उपस्थित जनसमूह को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर म्यूजिक बैंड द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।आयुक्त महोदया,जिलाधिकारी,सीडीओ द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर संदीप भाटी, द्वितीय कुलदीप सिंह, तृतीय सौरभ यादव ,चतुर्थ देवेंद्र, पंचम योगेंद्र,तथा षष्ठम स्थान पर जतिन रहे,वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्पिता ,द्वितीय आरती,तृतीय आरुषि,चतुर्थ दीपा सिंह, पंचम स्वाति यादव, षष्ठम फरहीन तथा सप्तम स्थान पर राधिका रहीं ।
इस अवसर पर एशियन मैराथन चैंपियन डॉo सुनीता गोदारा, प्रशिक्षु आईएएस गामिनी सिंगला व श्रुति शर्मा ,एडीएम प्रशासन अमित कुमार एडीएम सिटी बृजेश कुमार, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम मवाना अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

02:04 PM, 21-Jan-2024
West UP News Live: दो पालियों में CTET परीक्षा आज, मतदाता जागरुकता मैराथन दौड़ में संदीप और अर्पिता प्रथम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रविवार को 40 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया। सुबह की पाली में आयोजित हुए पेपर-दो सख्त चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। एमपीएस से परीक्षा देकर निकली नेहा ने बताया कि पेपर में काफी प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे, जनरल नॉलेज के प्रश्न भी कठिन रहे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों पर घड़ी व गहने पहनने पर रोक रही।