फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पहाड़ों पर बर्फबारी, हवा के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, मुजफ्फरनगर में लाखों की डकैती

Mon, 09 Dec 2024 09:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Dec 2024 09:41 AM IST
खास बातें

मुजफ्फरनगर के भोपा में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली। वहीं काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर मेरठ में बंधक बनाए रखा। फिराैती की रकम खाते में डलवाकर उन्हें छोड़ा गया। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से वेस्ट यूपी में माैसम बदल गया है। रविवार रात को हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
West UP News Live: cold increased due to rain with wind, robbery of lakhs in Muzafarnagar
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:39 AM, 09-Dec-2024
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद रविवार रात हवा के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। रात का न्यूनतम तापमान 11.8 से गिरकर रविवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान की इस गिरावट के साथ ही पिछले 11 साल का रिकार्ड टूट गया। आज से सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। 
09:38 AM, 09-Dec-2024

मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल को किया अगवा

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को शो कराने के नाम पर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की ऑनलाइन फिरौती वसूली। उन्हें आंखों में पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया।

फिरौती की रकम शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इसके बाद सुनील पाल को छोड़ा गया। मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। सराफ ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दी है। मेरठ एसएसपी ने भी जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Kidanapping: मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण, मेरठ में 24 घंटे रखा बंधक, ऑनलाइन फिराैती लेकर सड़क पर छोड़ा
विज्ञापन
09:28 AM, 09-Dec-2024

West UP News Live: पहाड़ों पर बर्फबारी, हवा के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, मुजफ्फरनगर में लाखों की डकैती

मुजफ्फरनगर के भोपा में देर रात अनाज के थोक व्यापारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बाद में परिजनों को बंधक बनाकर फरार हो गए।

भोपा निवासी सतीश प्रजापति भोपा के प्रसिद्ध व्यापारी है। मुख्य मार्ग पर उनका प्रतिष्ठान है और वही निवास है। आटा,मसाला चक्की, स्पेलर, अनाज के थोक क्रेता-विक्रेता आदि का बड़ा कार्य भी करते हैं। रात लगभग 1 बजे आधा दर्जन बदमाश चक्की के पीछे की और खुले दो बड़े झरौकों से चक्की के अंदर पहुंचे। वहां मौजूद नौकर सागर को बंधक बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को उखाड़ लिया।

इसके बाद में दूसरी मंजिल पर सो रहे सतीश के परिवार के पास पहुंचे जहां सतीश और उसकी पत्नी वंदना व दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विकास को भी बंधक लिया। बदमाशों ने बेटे विकास के हाथों में नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद बदमाश गोली मारने का भय दिखाते हुए लगभग सात तोला सोने के जेवर, छह तोले से अधिक चांदी के जेवर और घर मे रखे लगभग 7 लाख रुपए, कैमरे की डीबीआर व सभी के मोबाइल लेकर बदमाश  फरार हो गए।

व्यापारी के बेटे विकास ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मौके पर सीओ, थाना प्रभारी निरीक्षक, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed