Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath temple doors to close for winter on today november 16 chardham yatra to conclude

बदरीनाथ: धाम में आज की रात होगी बेहद खास, कपाट बंदी से पहले ये रस्में, लाखों श्रद्धालु पहुंचे साक्षी बनने

Mon, 16 Nov 2026 01:40 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में सोमवार को कपाट बंद होने से पहले विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन के साथ श्रद्धालु कपाट बंद होने की परंपराओं के साक्षी बनेंगे। इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
Badrinath temple doors to close for winter on today november 16 chardham yatra to conclude
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को रात 9.37 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। कपाट बंद किए जाने की प्रक्रियाएं भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पंच पूजाओं के चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया था। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना कर कढ़ाई भोग अर्पित किया। 

विज्ञापन

पुष्प श्रृंगार के दर्शन होंगे

आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दिन सोमवार को श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन करेंगे। भगवान नारायण का स्वर्ण श्रृंगार की जगह फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रात साढ़े सात बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया पांच दिन पहले पंच पूजा के साथ शुरू हो गई थी। पहले दिन गणेश मंदिर, दूसरे दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए गए। तीसरे दिन खड़ग-पुस्तक पूजा के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद हुआ। चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

कपाट बंदी से पहले गर्भगृह में विराजेंगी माता लक्ष्मी

मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर श्रद्धालु दर्शन कर  कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया, जबकि शाम सात बजे सांध्य पूजा शुरू होगी। रात साढ़े सात बजे रावल मंदिर में प्रवेश करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद सखी वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद कुबेर, उद्धव और गरुड़ जी गर्भगृह से बाहर आएंगे। सभी देवताओं की आरती के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन भगवान की उत्सव डोली शीतकालीन पूजा स्थल के लिए रवाना होगी।

23 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरीविशाल के दर्शन कर कपाट बंद करने की तैयारियों के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष में अब तक सवा 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। 

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन पूजा की तैयारियां शुरू

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद अब भगवान की उत्सव डोलियां शीतकालीन प्रवास के लिए निर्धारित स्थलों पर पहुंचेंगी। मंगलवार को कुबेर और उद्धव जी की डोली पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर में विराजमान होगी। इसके अगले दिन बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। इसके साथ ही इन दोनों स्थानों पर शीतकालीन पूजाएं भी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed