फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सीएम योगी की सिसौली में जनसभा, बागपत में बस ने महिला को कुचला, मौत

Thu, 18 Apr 2024 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Apr 2024 03:10 PM IST
खास बातें

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी जनसभा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां आज से रवाना होना शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन
West UP News Live: CM Yogi in Sisauli today, first phase of voting tomorrow
बागपत में हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:41 AM, 18-Apr-2024

Baghpat: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत, बाईक सवार व दो बच्चे घायल

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाईक से नीचे गिरी महिला को बस के पहिये ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो। इस दौरान बाईक पर सवार मृतका का पुत्र व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

गौरीपुर बागपत निवासी आसिफ पुत्र नसरू गुरुवार को अपनी मां रुकसाना(56), अपने पुत्र(4) सुहेल व भाई की पुत्री आयशा(7) पुत्री आसमोहमद को बाईक से लेकर रार्धना मेरठ गांव में शादी समारोह में जा रहे थे।

इस दौरान बड़ौत मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने स्थित मैरिज होम के पास पीछे से बड़ौत डिपो की एक रोडवेज बस के चालक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वह सभी सड़क पर गिर गये ओर बस का पिछला पहिया रुकसाना के सिर ऊपर से उतर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
इस दौरान आसिफ व बच्चे आयशा, सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गये। बस चालक ने मौके से बस दौड़ा दिया और बस स्टैंड बिनौली पर बस को छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
08:54 AM, 18-Apr-2024

बिजनौर में फ्लाईओवर पर अचानक आग की लपटे उठने से हड़कंप

बिजनौर में एक फ्लाईओवर पर अचानक आग की लपटे उठने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। जलालाबाद के फ्लाईओवर पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी।

जलालाबाद फ्लाईओवर के बीच में गाटर के पास रबड़ डाली गई थी। अचानक रबड़ ने आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। जिससे फ्लाईओवर के दोनों ओर जाम लग गया। 

जलालाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन आग जलती रही। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
08:48 AM, 18-Apr-2024

पहले चरण का मतदान कल, 742 पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

पहला चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। मुजफ्फरनगर पर सरधना और बिजनौर सीट पर हस्तिनापुर विधानसभा में सात लाख 18 हजार 222 मतदाता वोट करेंगे। 742 पोलिंग पार्टियां आज सुबह 6 बजे से विक्टोरिया पार्क से रवाना होना शुरू हो गईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया है कि सरधना विधानसभा में 373 और हस्तिनापुर विधानसभा में 369 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दोनों विधानसभा में पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। विक्टोरिया पार्क से बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 4 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। दोनों विधानसभा में 2968 कर्मचारियों को लगाया है। रिजर्व में कर्मचारियों को रखा गया है।

19 अप्रैल को पहले चरण में मेरठ की सरधना और हस्तिनापुर विधानसभा में मतदान होगा। सीडीओ नूपुर गोयल ने जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी प्रशिक्षण दिया। मतदान के उपरांत दोनों विधानसभा की ईवीएम मशीन मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में जमा कराई जाएगी। इसको लेकर कृषि विश्वविद्यालय में प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा तैयारियों का निरीक्षण कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर ईवीएम मशीन जमा कराए जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी, उनके प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम हो चुके हैं।

 
08:47 AM, 18-Apr-2024

20 को होगी अखिलेश यादव की जनसभा

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव की 20 अप्रैल (शनिवार) को जनसभा करेंगे। रैली स्थल हापुड़ रोड के नजदीक बिजली बंबा बाईपास के पास है।

अखिलेश लखनऊ से हिंडन एयरपोर्ट आएंगे। वहां से दोपहर 12:10 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। एक घंटे रैली में रहेंगे। दोपहर 1:10 बजे यहां से अमरोहा निकल जाएंगे। अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर और बिजनौर में जनसभा कर चुके हैं। मेरठ के बहसूमा में भी 13 अप्रैल को अखिलेश यादव आए थे।

हालांकि उन्होंने जनसभा अभी मेरठ में नहीं की है। यहां यह उनकी पहली जनसभा होगी। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर गठबंधन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। रैली को सफल बनाने के लिए मंथन होगा। 
08:37 AM, 18-Apr-2024

West UP News Live: सीएम योगी की सिसौली में जनसभा, बागपत में बस ने महिला को कुचला, मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी सभा होगी। वे 50 मिनट तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ का जिले में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे मोदीपुरम में हुई प्रधानमंत्री की रैली में आए थे। इसके बाद सरधना में ठाकुर चौबीसी में रैली को संबोधित कर चुके हैं। गुरुवार को योगी किठौर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र सिसौली में आएंगे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed