UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: पहले चरण का मतदान समाप्त, जानें- यूपी में कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: पश्चिमी यूपी की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं, सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़िए पल-पल की अपडेट-
लाइव अपडेट
यूपी में पहले चरण में 60.59 फीसदी मतदान
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 60.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 66.65 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ, जबकि रामपुर 55.75 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। वर्ष 2019 के मुकाबले पहले चरण की इन सीटों पर करीब 5.5 फीसदी कम वोट पड़े हैं। अपेक्षाकृत कम मतदान की वजह से नतीजों को लेकर सियासी दलों की धुकधुकी भी बढ़ गई है। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के पहले चरण में 8 लोक सभा क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना सु, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुआ और इसके समाप्त होने के समय सायं 6 बजे के बाद भी तमाम मतदेय स्थलों पर लाइनें लगी हुई थीं। देर रात मिले आंकड़ों के अनुसार, मतदान की परीक्षा में सहारनपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना प्रथम श्रेणी में पास हुए। यहां मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा। रामपुर, बिजनौर और नगीना में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ। इसी के साथ ही आठ सीटों के लिए 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
19 अप्रैल को आठ सीटों पर कुल मतदान ( लगभग प्रतिशत में)
पीलीभीत : 63.39
मुरादाबाद : 60.05
रामपुर : 55.75
सहारनपुर : 66.65
कैराना : 61.17
मुजफ्फरनगर : 60.02
बिजनौर : 58.21
नगीना : 59.54
पहले चरण में औसत मतदान प्रतिशत -60.59 प्रतिशत
इन सीटों पर वर्ष 2019 का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत-67.41
मुरादाबाद-65.46
रामपुर-63.19
सहारनपुर -70.87
कैराना-67.45
मुजफ्फरनगर-68.42
बिजनौर-66.22
नगीना सु-63.66
शामली का विधानसभा वार मत प्रतिशत
शामली : 55.45
थानाभवन : 57.98
कैराना : 57.02
नकुड़ : 70.03
गंगोह : 63.88
कुल मतदान : 60.87
सहारनपुर लोकसभा :
सहारनपुर नगर : 60.61
सहारनपुर देहात : 68.13
देवबंद : 64.16
बेहट : 72.34
रामपुर मनिहारान : 68.01
कैराना लोकसभा :
नकुड़ : 70.03
गंगोह : 63.88
कुल मतदान : 66.74
बुढ़ाना विधानसभा : 60.72 प्रतिशत
चरथावल विधानसभा : 61.02 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर सदर : 57.42 प्रतिशत
खतौली विधानसभा : 61.39 प्रतिशत
सरधना विधानसभा : 52.22 प्रतिशत
कुल मतदान लोकसभा : 58.5 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में कस्बे के गांव काकड़ा निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतका मतदान के लिए काफी उत्साहित थी।
गांव काकड़ा में बने मतदान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग महिला रामभतेरी दोपहर के समय मतदान करने के लिए पहुंची थी। वोट डालने के बाद जैसे ही रामभतेरी घर पर पहुंची तो थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतका मतदान के लिए काफी उत्साहित थी। दिन निकलते ही वह वोट डालने की बात कर रही थी। दोपहर में परिजन उसे मतदान केंद्र पर वोट डलवाने के लिए पहुंचे थे। रामभतेरी से खुशी से वोड डाला और परिजनों के साथ ही घर चली गई। थोड़ी देर बाद ही महिला की मौत हो गई।
शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव मनठ में सपा नेता शेर सिंह राणा को पुलिस ने हिरासत मे लिया। आरोप है कि मतदान केन्द्र से कुछ दूरी पर जुम्मा व वसंत दोनों के घेर में सपा का चुनावी बस्ता लगा हुआ था, जिसमें 30-40 ग्रामीण भी मौजूद थे।
अज्ञात शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी पर नियम बताते हुए बस्ता हटाने को कहा, जिस पर कुछ नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेता शेर सिंह राणा को हिरासत में ले लिया।
बिजनौर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 54.68
विधानसभा मतदान
मीरापुर 57.18
पुरकाजी 55.72
हस्तिनापुर 52.1
बिजनौर 48.76
चांदपुर 60.94
नगीना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 58.05
नगीना 59.5
नूरपुर 57.75
नहटोर 58.67
नजीबाबाद 57.21
धामपुर 57.03
सहारनपुर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.31
विधानसभा मतदान
बेहट 58.77
सहारनपुर नगर 49.52
सहारनपुर देहात 56.01
देवबंद 50.56
रामपुर मनिहारान 52.01
कैराना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 53.02
नकुड़ 56.25
गंगोह 49.79
बिजनौर लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 45.7
विधानसभा मतदान
मीरापुर 46.7
पुरकाजी। 45.7
हस्तिनापुर 43.01
बिजनौर। 42.89
चांदपुर। 51.55
नगीना लोकसभा में कुल मतदान प्रतिशत 48.15
नगीना 49.99
नूरपुर। 48.35
नहटोर। 45.84
नजीबाबाद। 48.97
धामपुर। 47.2