Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air turns toxic as AQI rises in Agra

आगरा की हवा हुई जहरीली!: आठ गुना बढ़ गए धूल के अतिसूक्ष्म कण, आंखों में जलन के साथ उखड़ रही सांस

Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
सार

आगरा में संजय प्लेस क्षेत्र का एक्यूआई 250 तक पहुंच गया। इसमें अतिसूक्ष्म कण (पीएम-2.5) का 500 तक पहुंच गए। ये 8 गुना अधिक रहे। इसी के चलते रात 9 से 12 बजे तक सबसे ज्यादा हवा खराब रही। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Air turns toxic as AQI rises in Agra
यमुना किनारा रोड पर छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धूल-धुएं से प्रदूषण का स्तर लगातार पड़ रहा है। संजय प्लेस और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां का एक्यूआई 250 को पार कर गया। संजय प्लेस क्षेत्र में तीन घंटे हवा बेहद खराब रही। धूल के अतिसूक्ष्म कण 8 गुना बढ़ गए। आंखों में जलन के साथ ही लोगों के लिए सांस लेना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन


जाम और पटाखों के चलते धुएं की अधिकता, निर्माण कार्य और टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल से हवा की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लैब के अनुसार संजय प्लेस क्षेत्र का एक्यूआई 250 तक पहुंच गया। इसमें अतिसूक्ष्म कण (पीएम-2.5) का 500 तक पहुंच गए। ये 8 गुना अधिक रहे। इसी के चलते रात 9 से 12 बजे तक सबसे ज्यादा हवा खराब रही। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फतेहपुर सीकरी की बात करें तो यहां का एक्यूआई 253 पहुंच गया। हवा में अतिसूक्ष्म कणों की संख्या 420 रही, जो चार गुना रही। इससे पर्यटक और लोगों को परेशानी हुई। अभी प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। शाहजहां गार्डन का एक्यूआई दूसरे स्थान पर रहा, यहां 196 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इस क्षेत्र में भैया दूज के चलते जाम लगने से एक्यूआई बढ़ गया है।

उखड़ रही सांस, देनी पड़ रही ऑक्सीजन
एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रदूषण के चलते सांस, अस्थमा, नाक-गले की एलर्जी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। सांस उखड़ रही है। टीबी के मरीजों की भी हालत खराब मिल रही है। लगातार खांसी और बलगम में खून आ रहा है। हालत गंभीर होने पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनको ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। अस्थमा अटैक के भी तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, किरकिराहट, खुजली, लाल होना, पानी आना समेत कई परेशानी के मरीज भी ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं।

क्षेत्र     एक्यूआई
संजय प्लेस 250
शाहजहां गार्डन 196
आवास विकास कॉलोनी 180
रोहता 155
मनोहरपुर 140
शास्त्रीपुरम 127

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed