Meerut News Live: रिश्वत लेते दबोचा गया अफसर, कम स्कोर वाले मैच में कर्ण ने मैच जीताने में निभाई अहम भूमिका
{"_id":"644f55806f16a7861904d957","slug":"merut-news-live-two-youths-died-in-a-road-accident-one-injured-dead-body-found-in-a-drain-in-kankarkheda-2023-05-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: रिश्वत लेते दबोचा गया अफसर, कम स्कोर वाले मैच में कर्ण ने मैच जीताने में निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 May 2023 11:52 PM IST
खास बातें
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं कंकरखेड़ा में एक युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। पढ़ें आज की ताजा खबरें।
विज्ञापन
रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:50 PM, 01-May-2023
कम स्कोर वाले मैच में कर्ण ने मैच जीताने में निभाई अहम भूमिका
आईपीएल में सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मेरठ के कर्ण शर्मा ने कम स्कोर वाले मैच में शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम में शामिल कर्ण ने चार ओवर में 20 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। मैच के निर्णायक मोड पर कर्ण ने निकोलस पूरन नौ रन और मार्कस स्टॉयनिस को 13 रन पर चलता किया। दोनों विकेट गिरने के बाद गुजरात सुपर ज्वाइंट्स की धराशाई हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट गई। रॉयल चेलेंजर्स बैंग्लोर ने 18 रन से मैच जीता।

09:39 PM, 01-May-2023
मालगाड़ी की चपेट में आने से एक भैंस, छह गोवंशीय पशु मरे
बिजनौर के धामपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से सोमवार दोपहर गेट नंबर 456 के निकट एक भैंस और छह गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। हादसा होने पर गाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ चौकी के उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह और विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस सीओ शुभ सुचित को घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर के बाद कोतवाल माधो सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ के जवानों ने मृत पशुओं के अवशेषों को लाइन से हटवाया और पुलिस के सहयोग से जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफन करवाया। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अधिकारी या तो छुट्टा घूम रहे गोवंश पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में बंद कर दें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।

07:07 PM, 01-May-2023
Baghpat: रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया मुख्य लिपिक, कोतवाली में पूछताछ कर रही एंटी करप्शन की टीम
बागपत में जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य लिपिक सुभाष रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया। मेरठ की एंटी करप्शन की टीम ने उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
बताया गया कि गौरव सोलंकी जिवाना गुलियां के निवासी ने शिकायत की थी। बताया गया कि होटल के नक्शे के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। टीम ने जिला पंचायत कार्यालय से ही उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम कोतवाली में जांच में जुटी है।

06:22 PM, 01-May-2023
भरभराकर गिरी घर की छत, तीन बच्चों सहित चार घायल
सहारनपुर जनपद के गंगोह में बरसात के चलते गांव बीराखेड़ी में एक घर की कड़ियों की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। मलबे में दबने से तीन बच्चों सहित गृहस्वामी घायल हो गया। घर में रखा हजारों रुपये का सामान भी बर्बाद हो गया है।
बताया गया कि सोमवार दोपहर में श्यामो पुत्र सिंगरू अपने बच्चों 12 वर्षीय हिमांशु, आठ वर्षीय सन्नो और छह वर्षीय तनिक के साथ घर में बैठा हुआ था। उसकी पत्नी रूबी मायके गई हुई थी। तभी अचानक उसकी छत की कड़ियां गिरने लगीं। वह बच्चों को लेकर बाहर निकला। मगर तब तक उनके ऊपर कुछ मलबा गिर गया, जिससे वे चोटिल हो गए। वहीं, उनकी चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें गांव में ही चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ने इसकी सूचना तुरंत हल्का लेखपाल शिव कुमार शर्मा को देकर पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की है।

05:36 PM, 01-May-2023
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
सहारनपुर मार्ग पर गांव बीराखेड़ी के समीप नील गाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
नकुड़ कोतवाली के गांव नारायणपुर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र मांगा और 24 वर्षीय कुलबीर पुत्र जगमाल किसी काम से अपनी बाइक पर गंगोह क्षेत्र में आए हुए थे। रविवार देर शाम वह वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव बीराखेड़ी के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से उनकी टक्कर हो गई। वहीं, दुर्घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल कुलबीर अपने साथी अर्जुन को सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां, चिकित्सक ने जांच के बाद अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। कुलबीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

04:38 PM, 01-May-2023
फेल छात्रों को मिलेगा रोजगार
कड़ी मेहनत और लगन से बार-बार पीसीएस के इंटरव्यू तक पहुंचने वाले जो अभ्यर्थी आखिरी पड़ाव में असफल हो रहे हैं, उनके भविष्य को संवारने का काम भी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) करेगा। आयोग का प्रयास होगा कि ऐसे अभ्यर्थियों को निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलें।
आयोग की यह पहल अभ्यर्थियाें को काफी राहत प्रदान करने वाली है। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी मिल जाएंगे जो आठ-दस साल से पीसीएस परीक्षा में लगातार शामिल हो रहे हैं। कई बार इंटरव्यू तक का सफर भी पूरा किया, लेकिन अंतिम रूप से सफलता नहीं मिली। पीसीएस अफसर बनने के लिए कई अभ्यर्थी ओवरएज होने की दहलीज पर पहुंच गए हैं और कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं।
आयोग अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों का प्रमाणित डाटा तैयार करेगा, लेकिन इसके लिए पहले अभ्यर्थियों से उनकी सहमति ली जाएगी। अगर अभ्यर्थी इसके लिए तैयार है तो प्रमाणित डाटा में अभ्यर्थी का नाम एवं फोन नंबर शामिल किया जाएगा और आयोग इसे अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा, ताकि निजी एजेंसियां ऐसे मेधावियों को अपने यहां नौकरी के लिए आमंत्रित कर सकें।
आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार से भी सहयोग लिया जाएगा कि वे निजी एजेंसियों को इसके लिए तैयार करे। आयोग का मानना है कि जो अभ्यर्थी प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा में इंटरव्यू तक का सफर पूरा कर रहे हैं, वे मेरिट में किसी से कम नहीं हो सकते।

04:26 PM, 01-May-2023
गोपीचंद की मौत के मामले में प्रेमिका भी होगी जांच में शामिल, तलाश जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सुरक्षा में तैनात सरधना के हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या के बाद कई परतें खुलकर सामने आ रही हैं। अब तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की प्रेमिकाओं को भी जांच में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आ रहा है कि हत्याकांड में तांत्रिक के अलावा कोई अन्य भी शामिल हो सकता है।
तांत्रिक की प्रेमिका की लोकेशन चित्रकूट में मिल रही है। तांत्रिक ने हेड कांस्टेबल से जो रकम ली थी, वह प्रेमिका के पास ही भेजी थी। इसके अलावा उसका भी पता किया जा रहा है जिससे हेड कांस्टेबल शादी करना चाहता था। दोनों को जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि उन्हें तांत्रिक और हेड कांस्टेबल की करतूत के बारे में जानकारी थी या नहीं। अगर जानकारी के सबूत मिलते हैं तो उन्हें भी साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया जाएगा।

04:25 PM, 01-May-2023
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे
कांग्रेस ने 62 वार्डों में ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। सिविल लाइंस जैसे क्षेत्र में भी पार्टी ने किसी को नहीं उतारा। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेसी महापौर और महानगर उपाध्यक्ष ने पार्षद के लिए खुद निर्दलीय ताल ठोक दी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सैनी महापौर के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने आवेदन भी किया और पूरी रस्साकसी भी की, लेकिन बात नहीं बनी। पार्टी ने नसीम कुरैशी के नाम पर मुहर लगा दी। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है और चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी के साथ पार्टी में महानगर उपाध्यक्ष रहे रोबिन उर्फ गोलू भाई चुनाव प्रचार को लेकर सोशल मीडिया के साथ ही घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। वार्ड 44 से वह निर्दलीय छाता चुनाव चिह्न के साथ चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, पार्टी के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का कहना है कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जांच-परख कर आपसी सहमति के बाद प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान यह तय करेगा। उन्हें मामले से वाकिफ करा दिया गया है।

04:24 PM, 01-May-2023
पूर्व विधायक के पीए की घेराबंदी शुरू
एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने के मामले में सचिन गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब बरेली पुलिस पूर्व विधायक के पीए अवनीश मित्तल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। बरेली पुलिस आरोपी की घेराबंदी के लिए दबिश दे रही है।
24 मार्च 2023 को बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारकर एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थीं। छापेमारी के दौरान 16000 से अधिक किताबें मिली थीं। टीम ने भोजीपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मैनेजर रोहटा बनवारीपुर मेरठ निवासी नफीस अहमद को गिरफ्तार किया था। नफीस के बयानों के आधार पर पुलिस ने अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष बंसल, भाजपा नेता संजीव गुप्ता के भतीजे सचिन गुप्ता, राहुल के नाम मुकदमे में बढ़ाए थे।
वहीं, नौ अप्रैल को कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। बरेली पुलिस शनिवार को टीपीनगर क्षेत्र के मोहकमपुर से सचिन गुप्ता को गिरफ्तार करके ले गई थी। पुलिस ने सचिन गुप्ता को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद अब पुलिस अवनीश मित्तल, सोनू गुप्ता, पीयूष, राहुल की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि बरेली पुलिस की मदद की गई। सचिन के बाद अवनीश को पकड़ने के लिए भी सहयोग किया जाएगा।
सियासी रसूख से चलता रहा धंधा
सचिन गुप्ता से पूछताछ के आधार पर बरेली पुलिस ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मेरठ में भी नकली किताबें छापता था। वहां कई बार वे पकड़े गए, मगर मेरठ में सियासी रसूख के चलते हर बार छूट जाते थे। उन्हें इस बार भी ऐसी ही उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सचिन ने अपने सरपरस्त कई नेताओं और उन पूर्व विधायक के बारे में भी जानकारी दी। इनके दम पर अवनीश मित्तल इस धंधे को पूरे पश्चिमी उप्र में अंजाम दे रहा था।
भोजीपुरा पुलिस ने सचिन गुप्ता को मेरठ से पकड़ा था। उसे कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। अब अवनीश मित्तल, राहुल गुप्ता, सोनू व पीयूष कंसल की तलाश के लिए टीम दोबारा मेरठ जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात, बरेली

11:39 AM, 01-May-2023