Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On Bhai Dooj, sisters took an hour to complete a 10-minute journey.

Ghaziabad News: भाईदूज पर बहनों ने 10 मिनट के सफर को एक घंटे में तय किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
On Bhai Dooj, sisters took an hour to complete a 10-minute journey.

विज्ञापन
साहिबाबाद। भाईदूज पर भाइयों के पास जाने के लिए निकलीं बहनों को बुधवार जाम का सामना करना पड़ा। ट्रांस हिंडन के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात व्यवस्था हाफ गई। भोपुरा, मोहन नगर जीटी रोड, इंदिरापुरम, खोड़ा समेत कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। स्थिति यह रही कि 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब एक घंटे तक का समय लग गया। जाम में फंसने के कारण बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी। दोपहर होते-होते प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भोपुरा तिराहे और मोहन नगर चौराहे पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। वहीं, इंदिरापुरम के आंतरिक मार्गों, लाजपत नगर, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और खोड़ा क्षेत्र में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कई जगह वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में ही काफी समय लग गया। त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों और दोपहिया वाहनों से निकले थे। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। जाम में एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में परेशानी हुई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि त्योहार के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर की जानी चाहिए थी। वहीं, जाम के कारण कई बहनों को समय पर भाइयों के घर पहुंचने में दिक्कत हुई। जाम में फंसी गोविंदपुरम निवासी शिवानी गर्ग ने बताया कि वह सुबह 10 बजे घर से वसुंधरा के लिए निकली थीं, उन्हें भाई के घर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। जो आमतौर पर 20 से 30 मिनट में तय हो जाता है। सिकंद्राबाद से दिल्ली जा रही काजल ने बताया कि उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक की जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कुछ जगहों पर यातायात के दबाव के चलते ट्रैफिक धीमा गया था, हालांकि हर जगह पुलिस मुस्तैद रही और जाम खुलवाने का काम किया। वहीं, भोपुरा पर बाजार लगने के कारण शाम के समय कुछ देर के लिए वाहनों की गति स्लो हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed