Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Worship sites to be allocated via tokens; 80 divers to be deployed at the ghats

Mau News: टोकन से पूजा स्थल आवंटित, घाटों पर तैनात होंगे 80 गोताखोर

Thu, 12 Nov 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Worship sites to be allocated via tokens; 80 divers to be deployed at the ghats
नगर के मऊ महादेव घाट पर टोकन से पहली बार बनेगी छठ पूजा की बेदी। संवाद
मऊ। नगर के ऐतिहासिक मऊ महादेव घाट पर छठ महापर्व का स्वरूप बदला-बदला नजर आएगा। घाट की सुंदरता और दिव्यता को बरकरार रखते हुए प्रशासन और समिति द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है। मऊ महादेव घाट पर पहली बार टोकन प्रणाली के जरिये छठ पूजा की व्यवस्था करने की पुख्ता तैयारी चल रही है। इसमें 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। वहीं घाटों पर सुरक्षा के लिए 80 गोताखोर तैनात किए जाएंगे। वहीं जिले में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। मऊ महादेव घाट सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष घाट पर कुल 500 लोगों के लिए पूजा स्थल चिह्नित करना तय हुआ। इन स्थानों पर पूजा करने के लिए अब तक 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। समिति द्वारा यह पूरी व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है,
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि अमूमन छठ पूजा के दौरान घाट पर भारी भीड़ और बेदियों के निर्माण को लेकर अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी, जिससे घाट की सुंदरता और पवित्रता प्रभावित होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस साल यह निर्णय लिया गया है कि श्रद्धालुओं को टोकन के माध्यम से ही घाट पर पूजा स्थल आवंटित किए जाएंगे। टोकन पर निर्धारित स्थान पर ही व्रतियों को अपने चिह्नित स्थान पर ही पूजा करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं समिति के मंत्री रामसकल चौहान ने कहा कि टोकन व्यवस्था लागू होने से न केवल घाट पर अनुशासन बना रहेगा, बल्कि भीड़-भाड़ से होने वाली असुविधा से भी व्रतियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

घाटों पर 80 गोताखोरों की होगी तैनाती, सीसीटीवी से होगी निगरानी
मऊ। डाला छठ पर्व पर जिले के 545 नदी, पोखरों, लाबों के घाटों पर डाला छठ पर्व आयोजित किया जाएगा। व्रती महिलाएं पानी में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इन व्रती महिलाओं को गहरे पानी में जाने से रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर 80 गोताखोरों को तैनात किया गया है। 65 प्रमुख स्थानों पर इनकी तैनाती की गई है। साथ ही 26 नाव और मोटरबोट को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रमुख घाटों पर होने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रमुख मार्गो पर वाहनों के डायवर्जन को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का कहना है कि डाला छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख घाटों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed