{"_id":"6af4c49047572f59710dd54e","slug":"rare-red-coral-kukri-snake-spotted-in-bardiya-village-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160011-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बरदिया गांव में दिखा दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बरदिया गांव में दिखा दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप
Thu, 12 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बर्दिया गांव के वाटर सप्लाई रूम में दिखा दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली क्षेत्र स्थित बरदिया गांव में बुधवार सुबह वाटर सप्लाई रूम में दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप दिखाई दिया। लाल रंग के इस सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रजाति का पहला सांप वर्ष 1936 में उत्तर खीरी क्षेत्र में मिला था। इसके बाद नेचर, एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (न्यूज) की टीम को बिछिया-निशानगाड़ा मार्ग पर यह सांप दिखाई दिया था। अब बरदिया गांव में इसकी मौजूदगी सामने आई है।
कतर्नियाघाट में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम कर रही न्यूज संस्था के स्नेक एक्सपर्ट अभिषेक ने बताया कि रेड कोरल कुकरी सांप मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है। यह विषहीन है और जहरीले सांपों की तरह मनुष्यों के लिए खतरा नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति है और इसकी संख्या काफी कम है। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।